फ़ोटो: Zeenews.in
दिवंगत मुलायम सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग, सपा प्रवक्ता ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र
समाजवादी पार्टी के संस्थापक व देश के दिग्गज नेता दिवंगत मुलायम सिंह यादव को अब भारत रत्न देने की मांग उठ रही है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आईपी सिंह ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर दिवंगत नेता को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की है। इस पत्र में सिंह ने लिखा-"धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव वो नाम है जो ‘भारत रत्न’ की शोभा बढ़ाने का काम करेगा"।गौरतलब है की अक्टूबर 10 के दिन मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है।
Tags: Letter, mulayam singh yadav, Bharat Ratna, President
Courtesy: News18hindi
फ़ोटो: Hindustan times
अपनी ही पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे है शशि थरूर
कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद चुनाव में नामांकन दाखिल करने वाले शशि थरूर प्रचार के लिए मुंबई पहुंचे हैं। यहां उन्होंने पार्टी के कुछ नेताओं का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे नहीं चाहते कि थरूर अध्यक्ष बने। वहीं, उन्होंने अध्यक्ष पद के दूसरे उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे के गुट पर भी कई आरोप लगाए। जिसमें उन्होंने कहा कि मेरे नॉमिनेशन पेपर पर सिग्नेचर करने वाले 5-10 लोगों पर दबाव डाला गया है।
Tags: Dr Shashi Tharoor, Congress Party, President, Mallikarjun Kharge
Courtesy: Indiatv
फोटो: Nai Dunia
स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को मिला पहला स्थान
स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर लगातार छठी बार सबसे साफ शहर बना है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की लिस्ट जारी हुई है। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर ये लिस्ट जारी हुई है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर गुजरात का सूरत और तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र का नवी मुंबई है। ये सूची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जारी की है।
Tags: indore, draupadi murmu, President, sarvekshan
Courtesy: Zee News
फोटो: India Today
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जी23 नेताओं की हुई बैठक
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सितंबर 30 को अंतिम दिन है। इससे एक दिन पूर्व सितंबर 29 को कांग्रेस के जी23 नेताओं ने भी बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बैठक की गई। बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा हुई जिसके बाद कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि अबतक किसी ने चुनाव के लिए नामांकन नहीं किया है। जी23 के नेता उम्मीदवार का नाम तय करेंगे।
Tags: President, Congress Party, Congress, G23 congress
Courtesy: AajTak News
फ़ोटो: Patrika
कांग्रेस: मल्लिकार्जुन खड़गे लड़ेंगे अध्यक्ष पद का चुनाव, दिग्विजय देंगे समर्थन
कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे चुनाव लडेंगे। खबरों के मुताबिक चुनाव लड़ने का एलान कर चुके दिग्विजय सिंह खड़गे को अपना समर्थन देंगे। अब अगर खड़गे के सामने सिर्फ शशि थरूर बचते है तो ऐसे में खड़गे का पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि सूत्रों की माने तो शशि थरूर के G23 समूह द्वारा भी मल्लिकार्जुन खड़गे को समर्थन देने की खबरें सामने आ रही है।
Tags: Congress Party, Mallikarjun Kharge, Digvijaya Singh, President
Courtesy: News18hindi
फ़ोटो: Ndtv.com
निर्विरोध समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए अखिलेश यादव: उत्तरप्रदेश
उत्तरप्रदेश के लखनऊ में आयोजित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्गज नेता अखिलेश यादव को एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। अधिवेशन में उनकी ताजपोशी निर्विरोध रूप से हुई। यह तीसरी बार है जब वे पार्टी की कमान संभालने जा रहे हैं। हालांकि अखिलेश के नेतृत्व में पार्टी 2017 यूपी विधानसभा चुनाव, 2019 लोकसभा चुनाव और 2022 यूपी विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है जिसमें पार्टी को हार मिली है।
Tags: Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, President, uttarpradesh
Courtesy: Indiatv
फ़ोटो: Amar ujala
सपा: राष्ट्रीय अधिवेशन में होगी अखिलेश की ताजपोशी, प्रांतीय अधिवेशन में चुना जाएगा प्रदेश अध्यक्ष
समाजवादी पार्टी का सितंबर 28 के दिन प्रांतीय व सितंबर 29 के दिन राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। यह अधिवेशन राजधानी लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर पार्क में होने वाला है जिसमें पदाधिकारियों की ताजपोशी के साथ साथ आगामी चुनावों को लेकर पार्टी हुंकार भरेगी। जानकारी है की राष्ट्रीय अधिवेशन में मौजूदा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की तीसरी बार अध्यक्ष पद के लिए ताजपोशी हो सकती है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी प्रांतीय अधिवेशन में होगी।
Tags: Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, session, President
Courtesy: News18hindi
फ़ोटो: Opindia
दिग्विजय सिंह बन सकते हैं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अपने ही बयान से दिए संकेत
कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में शामिल हो सकते है। दरअसल मीडिया के एक सवाल पर दिग्विजय ने कहा की 30 सितंबर तक का इंतजार कीजिए तब तक चीजें स्पष्ट हो जाएंगी और मेरे कई दोस्त मुझसे चुनाव लड़ने के लिए कह रहे है। दिग्विजय के साथ साथ चुनावी रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे, मुकुल वासनिक व सोनिया गांधी के करीबी के सी वेणुगोपाल का नाम सामने आ रहा है।
Tags: Digvijaya Singh, Congress Party, President, Elections
Courtesy: Aajtak
फ़ोटो: Deccan herald
पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए थरूर को सोनिया गांधी ने दी हरी झंडी
कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी अध्यक्ष चुनाव में शशि थरूर की उम्मीदवारी को लेकर हरी झंडी दे दी है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी कोई भी आधिकारिक उम्मीदवार नहीं देगी, यानी किसी को भी कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार नहीं बताया जाएगा। वहीं, सोनिया ने यह भी कहा है कि जो चाहे वो कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में अपनी उम्मीदवारी कर सकता है। हालांकि थरूर ने इस मामले में कुछ नहीं कहा है।
Tags: Dr Shashi Tharoor, Sonia Gandhi, Congress Party, President
Courtesy: Live hindustan
फ़ोटो: Outlook india
G 20 की अध्यक्षता करेगा भारत, होंगी करीब 200 बैठक
दुनिया के प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के एक अंतर-सरकारी मंच G 20 की अध्यक्षता अब भारत करेगा। जानकारी के अनुसार भारत दिसंबर 1, 2022 से नवंबर 30, 2023 तक यह अध्यक्षता करेगा जिसमें देश भर में 200 से अधिक G20 बैठकें आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि G 20 में 19 देश शामिल है जो की इस समूह के जरिए हर देश में अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था व कई अन्य चीजों पर काम करते है।
Tags: G 20 summit, India, President, meeting
Courtesy: Zeenews