Delhi Air Pollution Air Quality Back To Very Poor Category

फोटो: Financial Express

दिल्ली वायु प्रदूषण: कम हवा की गति के कारण वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में वापस

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च द्वारा अपडेट किए गए अनुमानों के अनुसार, दिल्ली में हवा की गति कम होने के कारण दिसंबर 14 की सुबह एक्यूआई 328 को छूने के साथ हवा की गुणवत्ता फिर से 'बहुत खराब' श्रेणी में बदल गई। सफर के मुताबिक आने वाले दो दिनों में हवाएं कम से मध्यम रफ़्तार में चल सकती हैं। दिसंबर 16 के बाद, हवा की गुणवत्ता में तेज़ हवा की गति के कारण सुधार हो सकता है। 

मंगल, 14 दिसम्बर 2021 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi Air pollution, air quality, very poor category

Courtesy: ABP Live

Delhipollution Memes

फोटो: Times Now News

दिल्ली में वायु गुणवत्ता में गिरावट के रूप में ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #DelhiPollution memes

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने के कारण दिल्ली पहले ही धुंध की चादर में डूबा हुआ था। अब सोशल मीडिया पर लोग , नेटिज़न्स सड़कों और खुली जगहों की तस्वीरें साझा कर रहे हैं जो धुंध के कारण आंशिक रूप से दिखाई दे रही हैं। दिवाली के बाद से माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर #DelhiPollution ट्रेंड कर रहा है। कई लोगों ने अपनी निराशा व्यक्त करने के लिए मीम्स शेयर करना शुरू कर… read-more

गुरु, 11 नवंबर 2021 - 12:05 PM / by सपना सिन्हा

Tags: delhipollution memes, air quality, Twitter

Courtesy: Online Wiki

Delhi Air Pollution

फोटो: Scroll.in

दिल्ली वालों को नहीं मिल रही प्रदूषण से राहत, हालात गंभीर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नवंबर आठ को भी प्रदूषण गंभीर स्थिति में बना हुआ है। दिवाली बीतने के चार दिन बाद भी दिल्ली को प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। वहीं पंजाब में किसान पराली जला रहे हैं, जिससे दिल्ली में हवा का स्तर अधिक बिगड़ रहा है। SAFAR के आंकड़ों के मुताबिक नवंबर आठ को एयर क्वालिटी इंडेक्स 432 पर बना हुआ है। वहीं नवंबर सात को ये आंकड़ा 436 दर्ज किया गया था। 

सोम, 08 नवंबर 2021 - 02:00 PM / by रितिका

Tags: Air Pollution, air quality, poor air quality

Courtesy: Aajtak NEWS

Delhi Air Quality Turns Severe Day After Diwali-

फोटो: Shortpedia

दिवाली के बाद गंभीर श्रेणी में पहुंची दिल्ली की वायु गुणवत्ता

दिवाली में प्रतिबंध के बावजूद पटाखे चलाने और पराली जलाने के कारण नवंबर 5 को दिल्ली-एनसीआर में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 462 पर आ गया है। यह बीते पांच सालों में दिवाली के अगले दिन का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। दिवाली की रात पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद पटाखों की बौछार देखी गई, जिसने यहाँ की हवा को खराब करने में योगदान दिया। नवंबर 7 की शाम तक कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

शनि, 06 नवंबर 2021 - 08:56 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi-NCR, Pollution, air quality

Courtesy: Live Hindustan

Parali Burning

फोटो: Jagran News

पराली जलाने के मामलों में हुई बढ़ोतरी: पंजाब

पंजाब में पराली जलाने के मामलों में 218 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसका मुख्य कारण धान की कटाई और गेहूं की बुवाई का समय नजदीक आने को माना जा रहा है। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार एक महीने में 2942 पराली जलाने के मामले सामने आए है। पंजाब में पराली जलाए जाने के कारण दिल्ली व इससे सटे राज्यों में हवा का स्तर खराब होने लगा है। यहां प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी होने लगी है।

बुध, 27 अक्टूबर 2021 - 07:50 PM / by रितिका

Tags: Punjab, Delhi, Air Pollution, air quality

Courtesy: ABP Live