फ़ोटो: Siyasat
राष्ट्रपति चुनाव में शिरोमणि अकाली दल ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा
राष्ट्रपति चुनाव में शिरोमणि अकाली दल ने एनडीए (NDA) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों को भुलाते हुए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अकाली दल किसी भी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को समर्थन नहीं कर सकता, क्योंकि कांग्रेस सिख विरोधी है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल हमेशा से ही कमजोर वर्गों के साथ खड़ा रहता है।
Tags: Draupdi Murmu, Congress, Akali Dal, NDA, Sukhbir Badal
Courtesy: Amar ujala
फोटो: NCR News
सुखबीर सिंह बादल ने सीएम चन्नी को माफिया और केजरीवाल को तानाशाह बताया
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चरम पर है। अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कांग्रेस बिल्कुल खत्म हो गई है। पंजाब को एक बढ़िया सरकार चाहिए। कैप्टन ने साढ़े चार साल बर्बाद किए। सबसे बड़ा माइनिंग माफिया चन्नी हैं। उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल तानाशाह है। पोस्टर में केजरीवाल की फोटो लगी है। किस पर भरोसा करें केजरीवाल या भगवंत मान पर, जो डम्मी हैं।
Tags: Punjab, Akali Dal, Sukhbir Singh Badal, ArvidraKejriwal
Courtesy: ABP News
फोटो: Patrika
हरसिमरत कौर बादल किसानों के नाम पर ड्रामा न करें: कांग्रेस सांसद
आज संसद के बाहर शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस दोनों ही किसानों और पेगासस के मुद्दे पर प्रदर्शन करते हुए आपस में ही भिड़ गये। यह बहस पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस नेता रवनीत सिंह बिट्टू के बीच हुई। कांग्रेस नेता ने हरसिमरत से कहा कि वह किसानों के मुद्दे पर ड्रामा न करें क्योंकि जब बिल आया था तब वह केंद्रीय मंत्री थीं।
Tags: Shiromani Akali Dal, Akali Dal, Indian National Congress, Harsimarat Kaur Baadal, Ravneet bittu, parliament
Courtesy: Jansatta News
फोटो: Dainik Savera Times
बीबी अमनजोत कौर समेत अकाली दल के पूर्व नेता भाजपा में शामिल
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के कई नेता अगस्त दो को भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में पंजाब के नेताओं ने बीजेपी का चुनाव किया है। अमनजोत कौर रामूवालिया के अलावा अकाली दल के पूर्व राष्ट्रीय संगठन सचिव गुरप्रीत सिंह शाहपुर, अकाली दल के पूर्व उपाध्यक्ष चांद सिंह चट्ठा, आप के संस्थापक सदस्यों में से एक चेतन मोहन जोशी और गुरदासपुर के पूर्व जिला कलेक्टर बलजिंदर सिंह ढकोहा बीजेपी में शामिल हुए हैं।
Tags: Bhartiya Janta Party, BIBI amanjot kaur, Akali Dal
Courtesy: India.Com