फ़ोटो: Hindustan times
धार्मिक आधार पर बांटकर देश को तोड़ने की साजिश कर रही बीजेपी - अजय माकन
कांग्रेस नेता अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा धार्मिक आधार पर लोगों को बांटकर देश को तोड़ने की साजिश कर रही है। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भारत को एकजुट करने के लिए ‘‘भारत जोड़ो'' का नारा दिया है। पार्टी देश की आजादी के 75वें वर्ष में अगस्त नौ के बाद 75 किलोमीटर की यात्रा शुरू होगी।
Tags: Ajay makan, Bhartiya Janta Party, Congress
Courtesy: Punjab kesari
फोटो: The Samikhaya
भाजपा का 42वां स्थापना दिवस आज, पीएम मोदी करेंगे संबोधन
भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस अप्रैल छह को मनाया जा रहा है। भाजपा की स्थापना इसी दिन वर्ष 1980 को हुई थी। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। देशभर में ध्वजारोहण किया जाएगा। स्थापना दिवस पर शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। पार्टी के इतिहास में स्थापना दिवस पर पहली बार शोभा यात्रा होगी जिसें कार्यकर्ताओं के हाथों में कमल के निशान वाला ध्वज होगा।
Tags: PM Narendra Modi, PM Modi, BJP, Bhartiya Janta Party
Courtesy: AajTak News
फोटो: ABP News
यूपी के सुल्तानपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुलडोजर्स के साथ निकाली चुनावी रैली
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में निकाली फरवरी 25 को अपनी चुनावी रैली में आम जनता को संबोधित किया। सीएम योगी की इस चुनावी रैली में लोगों की भीड़ के साथ ही रैली स्थल पर बुलडोजर भी देखने को मिले। जिन पर “बुलडोजर बाबा” का स्टिकर चस्पा किया गया था। अपनी इस रैली में सीएम योगी ने अपनी सरकार की तमाम उपलब्धियों को भी गिनाया।
Tags: up election 2022, CM Yogi Adityanath, Bhartiya Janta Party, Sultanpur
Courtesy: ABP News
फोटो: India Today
बीजेपी ने की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, एग्जीक्यूटिव मेंबर्स में मिथुन चक्रवर्ती भी शामिल
बीजेपी ने अक्टूबर सात को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पीएम मोदी,अमित शाह,राजनाथ सिंह,लालकृष्ण आडवाणी और पीयूष गोयल सहित 80 सदस्य शामिल हैं। यह 80 सदस्य बीजेपी टीम के एग्जीक्यूटिव मेंबर्स हैं जिसमें, ज्योतिरादित्य सिंधिया और मिथुन चक्रवर्ती भी शामिल है। एग्जीक्यूटिव मेंबर्स के 80 सदस्यों की टीम के अलावा बीजेपी ने 50 विशेष आमंत्रित और 189 स्थाई आमंत्रित सदस्य समेत कुल 309 सदस्यों की कार्यकारिणी… read-more
Tags: BJP Leader, Bhartiya Janta Party, Indian Politics, mithun chakrabarty
Courtesy: Aaj Tak News
फोटो: Decan Herald
मोदी के पीएम बनने के बाद नहीं हुआ कोई बड़ा आतंकी हमला: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोदी के पीएम बनने के बाद कोई बड़ा आतंकी हमला ना होने की बात कही है। दरअसल, राजनाथ सिंह भाजपा की तीन दिवसीय कार्यकारिणी बैठक के संदर्भ में नर्मदा जिले के केवड़िया गए हुए हैं। जहां सितंबर दो को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार आने के बाद से आतंकवादियों के डरने तथा जम्मू कश्मीर को छोड़कर देश में कहीं भी बड़े आतंकी हमला ना होने की बात कही है।
Tags: Defence Minister Rajnath Singh, Bhartiya Janta Party, party meeting, PM Narendra Modi
Courtesy: Web Duniya
फोटो: Dainik Savera Times
बीबी अमनजोत कौर समेत अकाली दल के पूर्व नेता भाजपा में शामिल
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के कई नेता अगस्त दो को भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में पंजाब के नेताओं ने बीजेपी का चुनाव किया है। अमनजोत कौर रामूवालिया के अलावा अकाली दल के पूर्व राष्ट्रीय संगठन सचिव गुरप्रीत सिंह शाहपुर, अकाली दल के पूर्व उपाध्यक्ष चांद सिंह चट्ठा, आप के संस्थापक सदस्यों में से एक चेतन मोहन जोशी और गुरदासपुर के पूर्व जिला कलेक्टर बलजिंदर सिंह ढकोहा बीजेपी में शामिल हुए हैं।
Tags: Bhartiya Janta Party, BIBI amanjot kaur, Akali Dal
Courtesy: India.Com
फ़ोटो: Sunday guardian
एग्जिट पोल: असम में फिर से बन रही है बीजेपी सरकार
मई 2 को आने वाले असम विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले एग्जिट पोल ने भाजपा को हिम्मत दे दी है। इंडिया टुडे के माय एक्सिस एग्जिट पोल के मुताबिक इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन को 85 सीटें मिलेगी। वहीं, कांग्रेस व अन्य पार्टियों को बीते विधानसभा चुनाव के मुकाबले थोड़ी सी बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, बंगाल के एग्जिट पोल में भी भाजपा की ही लहर दिख रही है।
Tags: Assam, Exit Polls, Bhartiya Janta Party
Courtesy: Aajtak
फ़ोटो: Prabhat khabar
पश्चिम बंगाल: भाजपा की आगामी रैलियों में होगी सिर्फ 500 लोगों की इजाज़त
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भाजपा ने बंगाल में चुनावी रैलियों को छोटा रूप देने का फैसला किया है। यानी की अब पार्टी की किसी भी रैली में 500 से ज्यादा लोगों को शामिल होने की इजाज़त नहीं होगी। वहीं, पार्टी आलाकमान का यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी केंद्रीय मंत्रियों की रैली पर भी लागू होगा। बता दें कि इस फैसले का एलान पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने किया है।
Tags: Bhartiya Janta Party, Coronavirus, West Bengal
Courtesy: Live hindustan
फ़ोटो: Wallpapertip
भारतीय जनता पार्टी की सरकार सेवा करते समय धर्म नहीं देखती: पीएम मोदी
तमिलनाडु के कन्याकुमारी में अप्रैल 2 के दिन एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अगर किसी की सेवा करती है तो उसका धर्म नहीं देखती। वहीं, उन्होंने इस दौरान विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा की कांग्रेस ऐसी अहंकारी पार्टी है जो स्थानीय संवेदनाओं को नहीं समझती है। बता दें कि तमिलनाडु में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है जिसके मद्देनजर भाजपा व अन्य पार्टियां लगातार जनसभाएं कर रही… read-more
Tags: PM Modi, Tamilnadu, Bhartiya Janta Party
Courtesy: Punjab kesari
फ़ोटो: Indian Express
पश्चिम बंगाल: भारतीय जनता पार्टी ने 355 बूथ में से 129 पर नहीं दिए एजेंट
भारतीय जनता पार्टी ने मतदान केंद्रों पर पार्टी की ओर से बूथ पर दिए जाने वाले एजेंटों को लेकर गलती की है जिसका खुलासा जन अधिकार पार्टी प्रमुख व पूर्व सांसद पप्पू यादव (राजेश रंजन) ने किया है। राजेश रंजन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा- "नंदीग्राम में 355 बूथ में 129 पर बूथ एजेंट नहीं दे पाई बीजेपी। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और उनके मीर जाफर शुभेंदु के मुंह पर कालिख पुतना तय है।" वहीं,अब भाजपा की इस गलती को लेकर सोशल मीडिया पर पार्टी… read-more
Tags: Rajesh ranjan, Pappu Yadav, Bhartiya Janta Party, West Bengal
Courtesy: Brifly News