Karnataka masjid incident

फ़ोटो: Tv9bharatvarsh

कर्नाटक: मस्जिद में जबरन घुसकर लोगों ने की नारेबाजी, 9 के खिलाफ केस दर्ज

कर्नाटक के बीदर स्थित पुरातत्व स्मारक महमूद गेवान मदरसा और मस्जिद में ताला तोड़कर कुछ शरारती तत्वों ने जबरन घुसने की कोशिश की है। जानकारी के अनुसार यह घटना अक्टूबर 6 के मध्यरात्रि 2 बजे की है जिसमें अब 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस अधीक्षक डेक्का किशोर बाबू ने कहा है कि मस्जिद में प्रवेश के लिए ताला नहीं तोड़ा गया है। वहीं, एमआईएम सदर असदुद्दीन ओवैसी ने मामले की जांच की मांग की है।

शुक्र, 07 अक्टूबर 2022 - 01:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Karnataka, Masjid, Anti-Muslim slogans, Karnataka Police

Courtesy: Aajtak