BJP

फोटो: Jublee Post

बीजेपी ने जारी की अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में आगामी उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची

भाजपा ने फरवरी एक को अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल की विधानसभा के आगामी उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने अरुणाचल में लुमला सीट के लिए त्सेरिंग ल्हामू को मैदान में उतारा है, जबकि दिलीप साहा को पश्चिम बंगाल की सागरदिघी सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया गया है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि सात फरवरी है। नामांकन पत्रों की जांच 8 फरवरी को होगी जबकि नाम वापसी की अंतिम… read-more

गुरु, 02 फ़रवरी 2023 - 12:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Election, candidates list, BJP, Arunachal Pradesh, lumla seat, Bengal, sagardighi seat

Courtesy: ABP Live

Earthquack

फोटो: Latestly

अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी में सितंबर 18 की शाम महसूस हुए भूकंप के झटके

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने सितंबर 18 को बताया कि अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी में शाम करीब 6.27 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मांपी गयी।  भूकंप जमीन से 10 किमी नीचे की गहराई पर आया। हालांकि भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। बता दें कि अप्रैल महीने में भी अरुणाचल प्रदेश के पांगिन में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे… read-more

सोम, 19 सितंबर 2022 - 10:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Arunachal Pradesh, dibaang ghati, national seismology center

Courtesy: Prabhat Khabar

Techi kaso

फ़ोटो: Prabhat khabar

अरुणाचल प्रदेश के एकमात्र जदयू विधायक ने थामा बीजेपी का हाथ

अरुणाचल प्रदेश के एकमात्र जनता दल यूनाइटेड विधायक तेकी कासो ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ पार्टी का दामन थाम लिया है। वहीं, कासो के साथ साथ अरुणाचल प्रदेश में कई जिला परिषद अध्यक्ष और सदस्य भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी का स्वागत किया व संगठन को मजबूत करने की हुंकार भरी।

शुक्र, 26 अगस्त 2022 - 04:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Teki kaso, JDU, BJP, Arunachal Pradesh

Courtesy: Indiatv

China,Arunachal Pradesh

फोटो:Hindi News

चीन सीमा पर बना पुल बाढ़ में बहा

अरुणाचल प्रदेश के कुरंग जिले में बाढ़ में एक पुल बह गया है। ये पुल दो रणनीतिक रूपों में महत्पूर्ण स्थानों को जोड़ता था। सीमा सड़क संगठन की ओर से ये जानकारी साझा की गई है। कोलोरियांग-हुरी रोड पर बने इस पुल को बाढ़ कंपनी अपने साथ बहा ले गया। अब स्थानीय प्रशासन सड़क निर्माण करने और रास्ता दोबारा बहाल करने में जुट गया है।जल्द ही सड़क निर्माण का काम हो जाएगा।

सोम, 04 जुलाई 2022 - 04:37 PM / by रितिका

Tags: China, Arunachal Pradesh, Floods

Courtesy: NDTV

Earthquake
अरुणाचल प्रदेश में महसूस हुए 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके

अरुणाचल प्रदेश के नॉर्थ ऑफ पांगिन ने 15 अप्रैल को रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता के भूकंप की सूचना दी। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, लगभग 6:56 बजे, झटके की पुष्टि की गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानाकरी देते हुए बताया कि भूकंप का केंद्र पैंगिन के उत्तर में था। हालांकि अभी तक भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 

शुक्र, 15 अप्रैल 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Arunachal Pradesh, Magnitude

Courtesy: India.Com

Snow Storm

फोटो: Free Press Journal

बर्फीले तूफान की चपेट में आए सेना के सात जवान शहीद: अरुणाचल प्रदेश

भारतीय सेना के सात जवान अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद शहीद हो गए है। सभी जवानों के शव हिमस्खलन वाली जगह से निकाल लिए गए है। जानकारी के मुताबिक सभी जवान फरवरी छह को आए हिमस्खलन में फंस गए थे। हिमस्खलन की जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया जिसके लिए विशेष टीमें एयरलिफ्ट की गई। तमाम प्रयासों के बाद भी जवानों को नहीं बचाया जा सका।

मंगल, 08 फ़रवरी 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Army, Indian Army soldiers, Arunachal Pradesh

Courtesy: AajTak News

Earthquake In Arunachal Pradesh

फोटो: Times Now News

अरुणाचल प्रदेश में आया 4.3 तीव्रता का भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने कहा कि फरवरी 6 को अरुणाचल प्रदेश के पांगिन में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि अभी तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान या संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। एनसीएस ने कहा कि भूकंप रात 10.59 बजे आया और भूकंप का केंद्र पांगिन से 305 किलोमीटर उत्तर उत्तर पूर्व में था। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी।

सोम, 07 फ़रवरी 2022 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Arunachal Pradesh, National Center for Seismology

Courtesy: Navbharat Times

Miram

फोटो: Navbharat Times

जल्द भारत लौटेगा अरुणाचल प्रदेश से अगवा हुआ लड़ा, चीनी सेना ने दी जानकारी

अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से चीनी सेना द्वारा किडनैप किए गए 17 वर्षीय लड़के मिराम तरोन को जल्दी भारत भेजा जाएगा। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक तेजपुर के डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवर्धन पांडे ने बताया कि चीनी सेना को अरुणाचल प्रदेश से लापता हुआ लड़का मिला है। उसे भारत भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। चीन की ओर से कहा गया कि वो लड़का एक सप्ताह के भीतर भारत लौटेगा।

रवि, 23 जनवरी 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Arunachal Pradesh, Military, Army

Courtesy: News 18 Hindi

Miram

फोटो: Maharashtra Pradesh

चीनी पीएलसी ने अरुणाचल प्रदेश से किया किशोर का अपहरण

अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने जनवरी 20 को जीन की पीपुल्स लिबरेशन ऑर्मी द्वारा राज्य के अपर सियागं जिले से 17 वर्षीय लड़के के अपहरण पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि किशोर का नाम मिराम टैरोन है। ये घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरेआम एक किशोर का अपहरण होने से साफ है कि चीनी सैनिक देश में लगाता घुसपैठ की घटनाओं को अंजाम दे रहे है।

गुरु, 20 जनवरी 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: Arunachal Pradesh, India-China face off, People's Liberation Army

Courtesy: ANI Hindi News

Xi Jinping

फोटो: The Japan Times

चीन ने की अरुणाचल प्रदेश के 15 स्थानों के नाम बदलने की घोषणा

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है। इसके बावजूद इसे लेकर सदा से ही भारत और चीन के बीच टकराव रहा है। इस बीच एक बार फिर चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 15 स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की है। भारत ने चीन के इस कदम को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है और स्पष्ट किया कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है। इससे पहले 2017 में भी चीन इसी तरह की हरकत की थी। 

शुक्र, 31 दिसम्बर 2021 - 06:15 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Arunachal Pradesh, India, China

Courtesy: Prabhasakshi