Indian cricket team

फ़ोटो: Crictracker.com

एशिया कप में खत्म हुई भारत की आखिरी उम्मीद, अब पाक और श्रीलंका के बीच होगा फाइनल

एशिया कप में सितंबर 7 की शाम पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर हुई जीत के बाद अब भारत पूरी तरह इस टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। वहीं, पाकिस्तान की इस जीत के साथ फाइनल में उसकी जगह पक्की हो गई है और अब फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच ही होगा। हालांकि भारत के पास अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए एक औपचारिक मुकाबला सितंबर 8 के दिन होगा।

गुरु, 08 सितंबर 2022 - 01:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: asia cup 2022, Pakistan, Afghanistan, India

Courtesy: Aajtak

Shoaib Akhtar

फ़ोटो: Hindustan times

एशिया कप से भारत के बाहर होने पर बोले शोएब अख्तर -"भारतीय टीम सही प्लेइंग इलेवन नहीं बना पाई"

लगातार 2 मैच हारने और अपने खराब प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। ऐसे में दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय टीम की हार की वजह बताई है। उन्होंने कहा -" भारतीय टीम सही प्लेइंग इलेवन मैदान पर नहीं उतार पाई। भारत ने रवि बिश्नोई की जगह रविचंद्रन अश्विन को जगह दी। ये दिखाता है कि टीम में अनिश्चितता है और ये टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए वेक-अप कॉल है।"

गुरु, 08 सितंबर 2022 - 10:45 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Shoaib Akhtar, Indian Cricket Team, asia cup 2022, Rohit Sharma

Courtesy: Zeenews

Mohammad Rizwan

फोटो: NDTV Sports

टी20 रैंकिंग में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान बने नंबर बल्लेबाज

पाकिस्तान की टीम की एशिया कप में अच्छी पर्फार्मेंस का इनाम मिला है। पाकिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान आईसीसी टी20 में शीर्ष के बल्लेबाज बन गए है। रिजवान ने तीन पारियों में 192 रन बनाए है। उन्होंने अपने हमवतन बाबज आजम को पछाड़कर ये पद हासिल किया। वर्तमान में जारी एशिया कप 2022 की तीन पारियों में अच्छा प्रदर्शन न करने के कारण वो नंबर दो पर आ गए है।

बुध, 07 सितंबर 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: Mohammad Rizwan, Babar Azam, ICC T20 Rankings, asia cup 2022

Courtesy: ABP Live

Ravindra Jadeja

फोटो: NDTV Sports

रविंद्र जडेजा ने घुटने की सर्जरी के बाद शेयर किया खास मैसेज, फैंस हुए खुश

भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने हॉस्पिटल से अपनी एक फोटो शेयर करते हुए फैंस को बताया कि उनकी घुटने की सर्जरी सफलता से हो गई है। उन्होंने बीसीसीआई, साथियों, सहयोगी स्टाफ, फिजियो, डॉक्टरों और फैंस का धन्यवाद किया है। उन्होंने लिखा कि वो जल्द ही मैदान पर भी वापसी करेंगे। बता दें कि रविंद्र जडेजा के एशिया कप से बाहर होने के बाद उनका टी20 वर्ल्डकप में खेलने पर भी संशय… read-more

बुध, 07 सितंबर 2022 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: Ravindra Jadeja, surgery, T20 Worldcup, asia cup 2022

Courtesy: News 18 Hindi

Avesh khan

फ़ोटो: Indian express

बीमार होने के चलते एशिया कप से बाहर हुए आवेश खान, दीपक चाहर को मिली जगह

भारतीय खेमे के तेज गेंदबाज आवेश खान को बीमारी होने के चलते एशिया कप से बाहर कर दिया गया है। वहीं, बीसीसीआई ने खान की जगह तेज़ गेंदबाज दीपक चाहर को टीम में जगह दी है। हालांकि आवेश खान एशिया कप में खेले गए दो मैचों में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए है। बता दें कि इससे पहले ऑल राउंडर रविन्द्र जडेजा भी चोट के चलते एशिया कप से बाहर हुए है।

बुध, 07 सितंबर 2022 - 12:35 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Avesh khan, asia cup 2022, Deepak Chahar, Injured

Courtesy: Live hindustan

India vs srilanka

फ़ोटो: Hindustan times

एशिया कप: सुपर फोर के मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को चटाई धूल, 6 विकेट से जीता मैच

एशिया कप के बैनर तले सितंबर 6 की शाम सुपर 4 में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले को श्रीलंका ने 6 विकेट से जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा की ताबड़तोड़ 72 रनों की पारी की बदौलत 174 का लक्ष्य निर्धारित किया। जिसका पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने ओपनर बल्लेबाज पथुम निसंका के 52 रन और कुसल मेंडिस के 57 रनों की बदौलत 6 विकेट से जीत लिया।

बुध, 07 सितंबर 2022 - 09:00 AM / by आकाश तिवारी

Tags: India, Srilanka, asia cup 2022, Cricket

Courtesy: Live hindustan

Rohit Sharma

फोटो: Agniban

Rohit Sharma IND vs PAK: रोहित शर्मा बने टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 में 16 गेंदों पर तेजतर्रार 28 रन बनाकर टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में अपना नाम दर्ज किया। इस मैच 12 रन बनाते ही शर्मा दुनियाभर में इस फॉर्मेट के लीडिंग रन स्कोरर बन गए हैं। इसके अलावा शर्मा ने टी20 की सर्वाधिक रन बनाने वाली न्यूजीलैंड की महिला खिलाड़ी सूजी बेट्स को भी पीछे छोड़ दिया है… read-more

सोम, 05 सितंबर 2022 - 09:15 AM / by सपना सिन्हा

Tags: IND Vs PAK, asia cup 2022, Rohit Sharma, world leading, T20I, suzi bates

Courtesy: India TV

India vs Pakistan

फ़ोटो: Ndtv.com

एशिया कप: भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीता मैच

एशिया कप में सितंबर 4 की शाम पाकिस्तान - भारत के बीच खेले गए मुकाबले को पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 7 विकेट खोकर पाकिस्तान को 182 रनों का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान ने ओपनिंग बैट्समैन मोहम्मद रिज़वान की 71 रनों की तूफानी पारी के भरोसे 5 विकेट रहते ही जीत लिया।

सोम, 05 सितंबर 2022 - 09:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Pakistan, India, asia cup 2022, Cricket

Courtesy: Live hindustan

Shahnawaz Dahani

फोटो: Latestly

चोटिल होने के बाद एशिया कप 2022 से बाहर हुए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी

रविवार सितंबर 4 को भारत के खिलाफ ब्लॉकबस्टर संघर्ष से पहले, पाकिस्तान को अपने गेंदबाजी आक्रमण के लिए एक और चोट का झटका लगा है। इस मैच में चोटिल होने के कारण दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी उपलब्ध नहीं होंगे। दहानी अगले 2-3 दिनों तक मेडिकल टीम द्वारा उसकी निगरानी में रहेंगे। दहानी की यह चोट हांगकांग के खिलाफ खेले गए शुक्रवार के मुकाबले के दौरान लगी थी।

रवि, 04 सितंबर 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: IND Vs PAK, asia cup 2022, shahnawaz dahani, Injured, Pakistan

Courtesy: Jagran News

Pakistan cricket team

फ़ोटो: Indian express

एशिया कप: 38 रनों पर ऑलआउट हुई हॉन्ग कॉन्ग की टीम, पाकिस्तान ने 155 रनों से जीता मैच

एशिया कप के बैनर तले सितंबर 2 की शाम पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच खेले गए मैच को पाक ने 155 रनों से जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाक की टीम ने 20 ओवरों में मोहम्मद रिजवान की 78 रनों की पारी की बदौलत 194 रनों का लक्ष्य दिया, जिसका पीछा करते हुए हॉन्ग कॉन्ग की टीम महज़ 38 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। पाक की ओर से शादाब ने 4 और नवाज ने 3 विकेट चटके।

शनि, 03 सितंबर 2022 - 02:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Hong Kong, asia cup 2022, Pakistan, Cricket

Courtesy: Aajtak