Gurmeet Singh

फोटो: jagran.com

पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सितंबर 9 को उत्तराखंड के नए राज्यपाल की कमान पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को सौंपी है। इससे पहले गुरमीत सिंह भारतीय सेना में बतौर डिप्टी चीफ आर्मी स्टाफ, कोर कमांडर श्रीनगर एडिशनल डीजीएमओ रह चुके हैं। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सितंबर 8 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था जिसे राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया था। बेबी मौर्य ने अगस्त 2018 में राज्यपाल का पद ग्रहण किया था।

शुक्र, 10 सितंबर 2021 - 10:20 AM / by मनोज बिष्ट

Tags: Ram Nath Kovind, Gurmeet Singh, Baby Rani Maurya, Uttarakhand

Courtesy: Univarta.com

Baby Rani Maurya

फोटो: The Quint

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सितंबर आठ को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में उनकी सक्रियता की संभावना भी बढ़ गई है। उन्होंने तीन साल तक उत्तराखंड में राज्यपाल पद की जिम्मेदारी निभाई है। इससे पहले वो आगरा की मेयर भी रह चुकी हैं। इस इस्तीफे के बाद उत्तराखंड ने नए राज्यपाल को लेकर भी चर्चाएं शुरु हो गई हैं।

बुध, 08 सितंबर 2021 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: Baby Rani Maurya, Uttarakhand, Uttar Pradesh, politics

Courtesy: ABP News