BARC-Romil Ramgarhia Arrested-TRP SCAM

फोटोः AnimationXpress

मुंबई पुलिस ने किया BARC के पूर्व मुख्य परिचालन अधिकारी रोमिल रमगड़िआ को गिरफ्तार

मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने दिसंबर 17 को कथित टीआरपी (TRP) घोटाले में ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च कॉउन्सिल (BARC) के पूर्व मुख्य परिचालन अधिकारी रोमिल रमगड़िआ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभी तक इस केस में रोमिल की भूमिका स्पष्ट नहीं की है। क्राइम ब्रांच द्वारा यह गिरफ़्तारी इस केस में हुई 14वीं गिरफ़्तारी है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने टीवी चैनल रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खेमचंदानी को भी गिरफ्तार किया था। हालाँकि, वे बेल लेने में सफल रहे।

गुरु, 17 दिसम्बर 2020 - 05:59 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: BARC, Romil Ramgarhia, Mumbai Police, Fake TRP Scam

Courtesy: HINDUSTANTIMES