BARC-Romil Ramgarhia Arrested-TRP SCAM

फोटोः AnimationXpress

मुंबई पुलिस ने किया BARC के पूर्व मुख्य परिचालन अधिकारी रोमिल रमगड़िआ को गिरफ्तार

मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने दिसंबर 17 को कथित टीआरपी (TRP) घोटाले में ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च कॉउन्सिल (BARC) के पूर्व मुख्य परिचालन अधिकारी रोमिल रमगड़िआ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभी तक इस केस में रोमिल की भूमिका स्पष्ट नहीं की है। क्राइम ब्रांच द्वारा यह गिरफ़्तारी इस केस में हुई 14वीं गिरफ़्तारी है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने टीवी चैनल रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खेमचंदानी को भी गिरफ्तार किया था। हालाँकि, वे बेल लेने में सफल रहे।

गुरु, 17 दिसम्बर 2020 - 05:59 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: BARC, Romil Ramgarhia, Mumbai Police, Fake TRP Scam

Courtesy: HINDUSTANTIMES

ED

फोटोः The Hindu

TRP फ्रॉड घोटाले में ED ने दाखिल किया धन शोधन का मामला

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फेक TRP मामले में धन शोधन का मामला दर्ज किया है। आधिकारिक सूत्रों ने नवंबर 20 को जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय जाँच एजेंसी ने प्रवर्तन मामले में सूचना रिपोर्ट दाखिल की है। सूत्रों से पता चला कि  ED जल्द ही पुलिस प्राथमिकी में नामजद समाचार चैनलों के अधिकारियों और अन्य लोगों को तलब करके उनसे पूछताछ करेगी और उनके बयान दर्ज करेगी। इस मामले की जाँच मुंबई पुलिस कर रही है।

शनि, 21 नवंबर 2020 - 06:47 PM / by vikas prakash

Tags: Enforcement Directorate, Fake TRP Scam, Mumbai Police

Courtesy: Ndtv Hindi