Ramjan

फोटो: India TV News

मुस्लिम सरकारी कर्मचारियों को 'रमजान' के महीने में जल्दी जाने की अनुमति: बिहार

राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने मार्च 17 को कहा कि बिहार सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्धारित समय से एक घंटे पहले कार्यालय आने और निर्धारित समय से एक घंटे पहले कार्यालय छोड़ने की अनुमति दी है। सर्कुलर के मुताबिक, सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रमज़ान के महीने में निर्धारित समय से एक घंटे पहले कार्यालय आने और निर्धारित समय से… read-more

शनि, 18 मार्च 2023 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Bihar Government, muslim staffers, allows, ramzan 2023

Courtesy: Aajtak News

Bihar government

फोटो: PardaPhash

बिहार में महागठबंधन सरकार ने जीता विश्वास मत, बीजेपी को लगा बड़ा झटका

बिहार में महागठबंधन की सरकार ने अगस्त 24 को 160 मतों के साथ विश्वास मत में जीत दर्ज की। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। फ्लोर टेस्ट के दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा ने इस सत्र का बहिष्कार भी किया। विश्वास मत जीतने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2020 में उनकी इच्छा सीएम बनने की नहीं थी मगर भाजपा ने इसका दबाव बनाया था।

बुध, 24 अगस्त 2022 - 06:40 PM / by रितिका

Tags: Nitish Kumar, CM Nitish Kumar, Bihar CM Nitish Kumar, Bihar Government

Courtesy: AajTak News

sushil modi

फोटो: Hindustan Times

सुशील मोदी ने की बिहार के कानून मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

किडनैपिंग मामले में अभियुक्त बिहार के कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह को लेकर नया बवाल छिड़ गया है। बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कार्तिकेय सिंह को बर्खास्त करने की मांग की है। सुशील मोदी ने कहा कि किडनैपिंग के मामले में कार्तिकेय के खिलाफ वारंट भी निकला हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति पर वारंट है उसे सरंडर करना चाहिए। पटना हाईकोर्ट से भी उनकी एंटीसिपेटरी बेल को रिजेक्ट किया जा चुका है।

बुध, 17 अगस्त 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Sushil modi, Bihar, Bihar Politics, Bihar Government

Courtesy: NDTV News

Nitish kumar and tejasvi yadav

फ़ोटो: Ndtv

गृह विभाग भी संभालेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी को मिला स्वास्थ विभाग

बिहार में महागठबंधन की सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ में ही अब गृह मंत्रालय रहेगा। वहीं, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को स्वास्थ विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तेज प्रताप यादव को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाया गया है। इस मंत्रिमंडल विस्तार में राजद के 16, जदयू के 11, कांग्रेस के दो तथा एक निर्दलीय सहित कुल 31 विधायकों ने अलग अलग विभागों के मंत्री पद की शपथ ली है। 

मंगल, 16 अगस्त 2022 - 06:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, Bihar Government, Bihar Cabinet, tejasvi yadav

Courtesy: Punjab kesari

Bihar Government

फोटो: TV9 Bharatvarsh

बिहार में अगस्त 16 को कैबिनेट विस्तार संभव

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार का कैबिनेट विस्तार अगस्त 16 को किया जा सकता है। नई सरकार में मंत्रीपद के बंटवारे पर तेजस्वी और नीतीश में सहमति बन गई है, जिसके बाद कैबिनेट विस्तार होगा। हाल ही में तेजस्वी यादव दिल्ली गए थे जहां उन्होंने सहयोगी दलों से मुलाकात की और सहमति बनाकर नीतीश से बात की है। तेजस्वी ने भी कहा कि मंत्रिपद को लेकर उम्मीदवारों का चयन और फैसला हो गया है।

मंगल, 16 अगस्त 2022 - 09:30 AM / by रितिका

Tags: Nitish Kumar, Bihar Government, Tejaswi Yadav

Courtesy: AajTak

Tejashwi Yadav

फोटो: Latestly

बिहार सरकार ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को दी जेड प्लस सुरक्षा

बिहार सरकार ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को 'जेड प्लस' सुरक्षा देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इस आशय का एक परिपत्र अगस्त 11 को जारी किया गया था। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) के कमांडो राजद नेता की सुरक्षा में शामिल होंगे। बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) को भेजे गए सर्कुलर के मुताबिक “तेजस्वी यादव को Z- प्लस सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय राज्य सुरक्षा समिति द्वारा लिया गया है… read-more

शनि, 13 अगस्त 2022 - 03:35 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Bihar Government, z plus security, Tejashwi Yadav, Deputy Chief Minister

Courtesy: Punjab Kesari

Nitish Kumar

फोटो: ABP

नीतीश कुमार ने 8वीं बार ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ

नीतीश कुमार ने अगस्त 10 को राजभव न में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव ने राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। बता दें कि सात वर्षों के कार्यकाल में नीतीश कुमार ने आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है जो राज्य की राजनीति में रिकॉर्ड है। नीतीश कुमार ने कहा कि पुराने लोग साथ आए है। बता दें कि नीतीश कुमार ने अगस्त नौ को एनडीए के साथ गठबंधन तोड़ते हुए इस्तीफा दिया था।

बुध, 10 अगस्त 2022 - 04:10 PM / by रितिका

Tags: Nitish Kumar, Bihar Chief Minister, Bihar Government

Courtesy: Zee News

bihar government

फोटो: Live Law

बिहार में की जाएगी जातिगत जनगणना, कैबिनेट से मिली मंजूरी

बिहार सरकार ने जून दो को हुई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में जातिगत जनगणना को लेकर मंजूरी दे दी है। मुख्य सचिव आमिर सुभानी ने जानकारी देते हुए बताया कि जातिगत जनगणना को आर्थिक आधार पर करने का प्रयास किया जाएगा। राज्य सरकार ने इसके लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। राज्य सरकार ने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए 2023 तक का समय दिया है।

शुक्र, 03 जून 2022 - 10:00 AM / by रितिका

Tags: Bihar, Bihar Government, Nitish Kumar, Census

Courtesy: ABP News

Nitish Kumar

फोटो: Telegraph India

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में लिया गया फैसला, अब होगी जातिगत जनगणना

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई सर्वदलीय बैठक में भाजपा समेत सभी दलों ने जातिगत जनगणना किए जाने को मंदूरी दी है। आने वाले दिनों में जातिगत जनगणना की जाएगी। राज्य कैबिनेट में इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कहा था कि जातिगत जनगणना का बिहार विधानसभा में पारित प्रस्ताव को भी पार्टी ने समर्थन दिया था। भाजपा कभी इसके विरोध में नहीं थी।

गुरु, 02 जून 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: Bihar, Bihar Government, Bihar CM Nitish Kumar, population

Courtesy: NDTV News

bihar government da allowance

फोटो: India.com

बिहार में सरकारी कर्मचारियों को दिया जाएगा 203% डीए

बिहार में सरकारी कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार ने राहत देने वाला फैसला देते हुए 203% डीए बढ़ाने का ऐलान किया है। राज्य सरकार का ये फैसला जनवरी एक 2022 से मान्य होगा। इस फैसले का लाभ सेवानिवृत्त कर्माचारी भी ले सकेंगे। उन्हें भी पेंशन में अतिरिक्त राशि जुड़कर मिलेगी। अब राज्य सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और एरियर का साथ में भुगतान किया जाएगा। डीए बढ़ोतरी के आदेश वित्त विभाग ने जून एक को जारी किए हैं।

बुध, 01 जून 2022 - 04:20 PM / by रितिका

Tags: Bihar, Bihar Government, DEARNESS ALLOWANCE

Courtesy: News 18 Hindi