बिकिनी और फेस मास्क पहनकर यूएस एयरपोर्ट पर घुसी महिला, वीडियो वायरल
एक महिला को संयुक्त राज्य अमेरिका के मियामी हवाई अड्डे पर सिर्फ बिकनी और फेस मास्क पहने कैमरे में कैद किया गया। हवाई अड्डे की सुरक्षा में एक अज्ञात गोरी महिला को बिकनी में टहलते हुए देख वहां मौजूद लोग सदमे की स्थिति में आ गए। वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने उस महिला का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला को ऑलिव-ग्रीन बिकिनी और फेस मास्क पहने देखा जा सकता है।
Tags: miami airport, bikini, Women
Courtesy: Aajtak News