Saint Ravidas Jayanti

फोटो: Amarujala

दिल्ली सरकार ने घोषित किया संत रविदास जयंती पर अवकाश

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने संत श्री गुरू रविदास के जन्मदिन के अवसर पर फरवरी 16 को दिल्ली सरकार के सभी सरकारी कार्यालयों में छुट्टी घोषित की है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर अवकाश की जानकारी दी है। दिल्ली में सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। बता दें कि दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा में भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। हालांकि गुरु रविदास की… read-more

बुध, 16 फ़रवरी 2022 - 12:01 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Delhi Government, declared, Holiday, Saint Shri Guru Ravidas, Birth Anniversary

Courtesy: Aaj Tak

Google Made a Doodle Fatima Shekh

फोटो: Times Now News

नारीवादी आइकन फातिमा शेख को उनके 191वें जन्मदिन पर Google ने डूडल बनाकर किया सम्मानित

गूगल ने जनवरी 9 को भारतीय शिक्षिका, नारीवादी आइकन और समाज सुधारक फातिमा शेख को उनकी 191वीं जयंती पर डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी। आज ही के दिन 1831 में पुणे में जन्मी फातिमा शेख को व्यापक रूप से भारत की पहली मुस्लिम महिला शिक्षक माना जाता है। उन्होंने 1848 में साथी अग्रदूतों और समाज सुधारकों ज्योतिराव और सावित्रीबाई फुले के साथ स्वदेशी पुस्तकालय की सह-स्थापना की, जो लड़कियों के लिए भारत के पहले स्कूलों में से एक था। 

रवि, 09 जनवरी 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: fatima sheikh, womens education, Birth Anniversary, first muslim teacher, Doodle

Courtesy: Amar Ujala News

Irrfan Khan Birth Anniversary

फोटो: DNA India

इरफान खान के निधन से एक दिन पहले उनकी पत्नी ने उनके लिए गाया था, 'आज जाने की जिद ना करो'

अभिनेता इरफान खान की 55 वीं जयंती पर, उनकी पत्नी सुतापा सिकदर ने खुलासा करते हुए बताया कि इरफ़ान के निधन से एक दिन पहले उन्होंने इरफान के लिए बहुत सारे गाने गाये थे। सुतापा ने बताया कि उन्होंने इरफ़ान के लिए "लग जा गले, आज जाने की ज़िद ना करो' गाया था। सुतापा ने कहा, वह बेहोश थे लेकिन उसके आंसू बह रहे थे।" अप्रैल 29, 2020 को मुंबई में कैंसर के कारण इरफान का निधन हो गया।

शुक्र, 07 जनवरी 2022 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Irrfan Khan, Birth Anniversary, Sutapa Sikdar

Courtesy: Jagran News

sardar vallabhbhai patel

फोटोः Prabhat Khabar

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर आयोजित उत्सव में शामिल हुए अमित शाह, सरदार पटेल को किया नमन

पूरे देश में अक्टूबर 31 को लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर गुजरात स्थित दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर उत्सव मनाया जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर एकता परेड निकाली गई जिसमें पुलिसकर्मी, सीआईएसएफ और बीएसएफ़ के जवान भी शामिल हुए। वहीं पीएम मोदी अपने रिकॉर्डेड संदेश से इस उत्सव का संबोधन करेंगे। 

रवि, 31 अक्टूबर 2021 - 11:00 AM / by Surbhi Shaw

Tags: sardar vallabhbhai patel, Birth Anniversary, Statue of Unity, Amit Shah

Courtesy: ZEE News Hindi

Walt Disney

फोटो: News 18

98 वर्ष की हुई 'द वाल्ट डिजनी कंपनी',मिकी माउस के किरदार को खूब मिली प्रसिद्धि

मिकी माउस और डोनाल्ड डक जैसे प्रसिद्ध कार्टून कैरेक्टर बनाने वाली 'द वाल्ट डिजनी कंपनी' अक्टूबर 16 को अपने 98 वर्ष पूरे होने की वर्षगांठ मना रही है। डिजनी कंपनी को अक्टूबर 16 वर्ष 1923 में वाल्ट और रॉय नामक दो भाइयों ने स्थापित किया था। अपने शुरुआती दौर में कंपनी को कई संकटों का सामना करना पड़ा था। स्टूडियो में चिंतित बैठे बोर्ड को अपनी टेबल पर चूहे की उछाल को देखकर मिकी माउस का आइडिया आया था।

शनि, 16 अक्टूबर 2021 - 04:20 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Disney, cartoon, Birth Anniversary, Entertainment Industry

Courtesy: Bhaskar

Shivaji Ganesan

फोटो: Navabharat

गूगल सर्च इंजन पर दिख रहा शिवाजी गणेशन का डूडल

गूगल अक्टूबर एक को अपने सर्च इंजन पर दिवंगत अभिनेता शिवाजी गणेशन का डूडल दिखा रहा है। शिवाजी गणेशन मुख्य रूप से तमिल सिनेमा के सक्रिय अभिनेता थे। जिन्होंने महज सात वर्ष की उम्र में थिएटर ग्रुप ज्वाइन करने के लिए अपना घर छोड़ दिया था। शिवाजी ने तेलुगू,कन्नड़,मलयालम और हिंदी भाषा की लगभग 300 फिल्मों में काम किया है। शिवाजी गणेशन वर्ष 1960 में अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय अभिनेता थे।

शुक्र, 01 अक्टूबर 2021 - 03:30 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Google Doodle, Birth Anniversary, Tribute, tamil actor

Courtesy: Jansatta news

Michael Jackson

फोटो: The Guardian

माइकल जैक्सन के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी चौंकाने वाली जानकारी

माइकल जैक्सन एक जाने-माने पॉप सिंगर और डांसर थे। जिनका जन्म अगस्त 29 सन 1958 में हुआ था। सन 2009 जून 25 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। जानकारी के मुताबिक माइकल जैक्सन 150 साल जीना चाहते थे। जिसके लिए वह हमेशा ऑक्सीजन वाले बेड पर ही सोते थे। बता दे कि उन्होंने अपनी देखरेख के लिए घर पर ही 12 डॉक्टर्स को नियुक्त कर रखा था।

रवि, 29 अगस्त 2021 - 06:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: michael jackson, Birth Anniversary, pop star, Pop music

Courtesy: Amar Ujala News

Subhdra kumari chauhan

फोटो: Prabhat Khabar

जानिए गूगल के सर्च इंजन पर क्यों दिख रहा है सुभद्रा कुमारी चौहान का डूडल

भारत की स्वतंत्रता सेनानी और कवियत्री सुभद्रा कुमारी चौहान का अगस्त 16 को 117 वां जन्मदिन है। इस उपलक्षय में गूगल ने अपने सर्च इंजन पर भारत की प्रथम महिला सत्याग्रही और लेखिका का डूडल बनाया है। उनका जन्म उत्तरप्रदेश के इलाहबाद में 1904, अगस्त 16 को हुआ था। उनका देहांत 1948, फरवरी 15 को 44 वर्ष की आयु में हुआ था। बता दे कि सर्च इंजन गूगल हर खास मौके पर डूडल बनाता है।

 

सोम, 16 अगस्त 2021 - 06:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: freedom fighter, Subhadra Kumari Chauhan, Birth Anniversary, Poet

Courtesy: Aaj Tak News

Anandibai Joshi

फ़ोटो: The Asian Age

आज है भारत की पहली महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी की जयंती

सन 1865 मार्च 31 को देश की पहली महिला डॉक्टर आनंदीबाई गोपाल जोशी का जन्म हुआ था। महज 9 साल की उम्र में गोपालराव जोशी के साथ शादी हो जाने के बाद आनंदी ने डॉक्टर बनने का संकल्प लिया। जिस समय लड़कियों के लिए पढ़ना लिखना सपने की तरह होता था आनंदी ने अमेरिका जाकर पेन्सिलवेनिया के महिला मेडिकल कॉलेज से MD की डिग्री हासिल कर उसे हकीकत करके दिखाया था। लेकिन महज 22 साल की उम्र में ही उनकी टीबी की बीमारी के कारण मौत हो गयी।

बुध, 31 मार्च 2021 - 06:44 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Anandi Bai Joshi, Birth Anniversary, first female doctor

Courtesy: Abp Live

PM Modi

फ़ोटो: One india

"डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जीवन यात्रा लाखों लोगों को ताकत देती है"- पीएम मोदी

भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न दिवंगत डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने टवीट कर लिखा-" डॉ कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। एक वैज्ञानिक और राष्ट्रपति के रूप में भारत के विकास के प्रति उनके अमिट योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। उनकी जीवन यात्रा लाखों लोगों को ताकत देती है।" वहीं, गृह मंत्री अमित शाह एवं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर डॉ… read-more

गुरु, 15 अक्टूबर 2020 - 10:17 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Dr kalam, PM Modi, Birth Anniversary

Courtesy: Live hindustan