फोटो: One India
वैलेंटाइन के मौके पर गूगल ने बनाया ख़ास डूडल
आज वैलेंटाइन डे के दिन Google ने एक ख़ास डूडल बनाया है। Google डूडल के आधिकारिक पेज ने आज एक बयान जारी करते हुए कहा, "बारिश हो या धूप, क्या तुम मेरे होगे।" उन्होंने आगे बताया कि जोड़े कैसे वेलेंटाइन डे मनाते हैं, "आज का वेलेंटाइन डे डूडल साल का सबसे रोमांटिक दिन मनाता है, जब दुनिया भर के लोग अपने प्रेमियों, दोस्तों और भागीदारों के लिए उपहार, बधाई और बहुत कुछ के माध्यम से स्नेह व्यक्त करते… read-more
Tags: valentine day 2023, Google, celebrates, Doodle
Courtesy: Prabhat Khabar
फोटो: Google
गूगल ने ऑस्कर साला की 112वीं जयंती पर बनाया खास डूडल
गूगल आज जुलाई 18 ऑस्कर साला की 112वीं जयंती सेलिब्रेट कर रहा है। इस मौके पर गूगल ने खास डूडल बनाकर ऑस्कर साला को सम्मानित किया है। Oskar Sala 20वीं सदी के जर्मन भौतिक विज्ञानी, संगीतकार और इलेक्ट्रॉनिक संगीत के अग्रणी थे। ऑस्कर मिश्रण-ट्रौटोनियम नाम के एक संगीत इंस्ट्रूमेंट पर शानदार साउंड निकालने के लिए मशहूर हैं। साल 1910 में ऑस्कर साला का जन्म जर्मनी के गीज़ में हुआ था।
Tags: oskar sala, 112th birthday, Google, Doodle
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: One India
Father's Day 2022: गूगल ने फादर्स डे के मौके पर बनाया एक खास डूडल
फादर्स डे के मौके पर सर्च इंजन कंपनी गूगल ने आज खास डूडल के जरिए 'हैप्पी फादर्स डे' विश किया है। भारत में, फादर्स डे जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल फादर्स डे 19 जून को मनाया जा रहा है। फादर्स डे मनाने की शुरुआत अमेरिका में सोनोरा स्मार्ट डोड ने की थी। फादर्स डे पर गूगल द्वारा बनाये गए डूडल में दो छोटे और बड़े हाथ दिखाई नज़र आ रहे हैं।
Tags: Google, Doodle, Fathers Day, celebrating
Courtesy: Aajtak News
गूगल ने बनाया महान वैज्ञानिक सत्येंद्र नाथ बोस का डूडल
गूगल आज क्वांटम यांत्रिकी में भारतीय भौतिक विज्ञानी और गणितज्ञ सत्येंद्र नाथ बोस के अपार योगदान का जश्न मना रहा है। आज ही के दिन 1924 में, बोस ने अपने क्वांटम फॉर्मूलेशन को अल्बर्ट आइंस्टीन को भेजा था, जिसे क्वांटम मैकेनिक्स में एक महत्वपूर्ण खोज के रूप में मान्यता दी गयी। गूगल ने आज सत्येंद्र नाथ बोस और 'बोस-आइंस्टीन कंडेनसेट' में उनके योगदान को श्रद्धांजलि देने के लिए डूडल बनाया है। … read-more
Tags: satyendra nath bose, Google, Tribute, Doodle
Courtesy: Aajtak News
फोटो: One India
मदर्स डे के मौके पर माताओं को सम्मानित करने के लिए गूगल ने बनाया ख़ास डूडल
Google ने मई 8 मई को मदर्स डे 2022 के मौके पर दुनिया भर की माताओं को सम्मानित करने के लिए एक खास डूडल बनाया है। इस डूडल में में दो हाथों का एक GIF है - एक माँ की रक्षा करने वाला और एक बच्चे का, एक दूसरे को छूना, पौधे लगाना और एक साथ पढ़ना नज़र आ रहा है। मदर्स डे मई 8 को संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत सहित लगभग 40 देशों में मनाया जाता है।
Tags: Mothers day 2022, Google, Doodle, honours moms
Courtesy: One India
फोटो: News Nation
Google ने बनाया इराक के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में से एक 'नाज़िहा सलीम' का डूडल
Google ने आज डूडल बनाकर इराकी समकालीन कला प्रतिभा नाज़ीहा सलीम को श्रद्धांजलि दी है। गूगल आज नाजिहा सलीम का जन्मदिन और उनकी कला का जश्न मना रहा है। गूगल के अनुसार साल 2020 में आज के ही दिन नाज़िहा का कलेक्शन बरजील आर्ट फाउंडेशन के द्वारा सामने आया था। सलीम का जन्म 1927 में इस्तांबुल, तुर्की में इराकी कलाकारों के परिवार में हुआ था। उनके पिता एक चित्रकार थे और उनकी माँ एक कढ़ाई कलाकार थीं। … read-more
Tags: Google, Doodle, naziha salim, Tribute
Courtesy: DNA India
फोटो: Times Now News
नारीवादी आइकन फातिमा शेख को उनके 191वें जन्मदिन पर Google ने डूडल बनाकर किया सम्मानित
गूगल ने जनवरी 9 को भारतीय शिक्षिका, नारीवादी आइकन और समाज सुधारक फातिमा शेख को उनकी 191वीं जयंती पर डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी। आज ही के दिन 1831 में पुणे में जन्मी फातिमा शेख को व्यापक रूप से भारत की पहली मुस्लिम महिला शिक्षक माना जाता है। उन्होंने 1848 में साथी अग्रदूतों और समाज सुधारकों ज्योतिराव और सावित्रीबाई फुले के साथ स्वदेशी पुस्तकालय की सह-स्थापना की, जो लड़कियों के लिए भारत के पहले स्कूलों में से एक था।
Tags: fatima sheikh, womens education, Birth Anniversary, first muslim teacher, Doodle
Courtesy: Amar Ujala News