फोटो: India TV News
मुलायम सिंह यादव के निधन पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक
प्रधानमंत्री मोदी ने आज उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया,"मुलायम सिंह यादव जी ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में खुद को प्रतिष्ठित किया। वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे। रक्षा मंत्री के रूप में, उन्होंने एक मजबूत भारत के लिए काम किया। उनके निधन से मुझे पीड़ा हुई। उनके परिवार और लाखों समर्थकों… read-more
Tags: mulayam singh yadav, dies, PM Modi, Tribute
Courtesy: Oneindia
फोटो: Amrit Vichar
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा का हुआ निधन
यूपी भाजपा में अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा का हृदयगति रूकने से निधन हो गया है। उन्होंने लखनऊ पीजीआई में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक उन्हें कोविड भी हुआ था, जिससे वो दो दिन पूर्व ही स्वस्थ हुए थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्ति किया है। सीएम योगी ने कहा कि उनका जाना पार्टी के लिए क्षति है।
Tags: BJP, Shesh Narayan Mishra, CM Yogi, Tribute
Courtesy: AajTak
गूगल ने बनाया महान वैज्ञानिक सत्येंद्र नाथ बोस का डूडल
गूगल आज क्वांटम यांत्रिकी में भारतीय भौतिक विज्ञानी और गणितज्ञ सत्येंद्र नाथ बोस के अपार योगदान का जश्न मना रहा है। आज ही के दिन 1924 में, बोस ने अपने क्वांटम फॉर्मूलेशन को अल्बर्ट आइंस्टीन को भेजा था, जिसे क्वांटम मैकेनिक्स में एक महत्वपूर्ण खोज के रूप में मान्यता दी गयी। गूगल ने आज सत्येंद्र नाथ बोस और 'बोस-आइंस्टीन कंडेनसेट' में उनके योगदान को श्रद्धांजलि देने के लिए डूडल बनाया है। … read-more
Tags: satyendra nath bose, Google, Tribute, Doodle
Courtesy: Aajtak News
फोटो: Wikimedia
वीडी सावरकर की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार मई 28 को हिंदुत्व के विचारक विनायक दामोदर सावरकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'मां भारती के मेहनती सपूत वीर सावरकर को उनकी जयंती पर नमन। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी वीर सावरकर को उनकी जयंती पर याद किया और कहा कि उनका बलिदान हमें प्रेरणा और शक्ति देता रहेगा
Tags: PM Modi, Tribute, Savarkar, Birth Anniversary
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: India TV News
पीएम मोदी ने दी टैगोर, गोखले, महाराणा प्रताप की जयंती पर श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री मोदी ने मई 9 को रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह लाखों लोगों को विचार और कार्य में प्रेरित करते हैं। मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले और बहादुर मेवाड़ राजा महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर भी श्रद्धांजलि दी। टैगोर को याद करते हुए, मोदी ने कहा, "मैं गुरुदेव टैगोर को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। विचार और कार्य में, वे लाखों लोगों को… read-more
Tags: PM Modi, Tribute, tagore gokhale and maharana pratap
Courtesy: Jagran News
फोटो: News Nation
Google ने बनाया इराक के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में से एक 'नाज़िहा सलीम' का डूडल
Google ने आज डूडल बनाकर इराकी समकालीन कला प्रतिभा नाज़ीहा सलीम को श्रद्धांजलि दी है। गूगल आज नाजिहा सलीम का जन्मदिन और उनकी कला का जश्न मना रहा है। गूगल के अनुसार साल 2020 में आज के ही दिन नाज़िहा का कलेक्शन बरजील आर्ट फाउंडेशन के द्वारा सामने आया था। सलीम का जन्म 1927 में इस्तांबुल, तुर्की में इराकी कलाकारों के परिवार में हुआ था। उनके पिता एक चित्रकार थे और उनकी माँ एक कढ़ाई कलाकार थीं। … read-more
Tags: Google, Doodle, naziha salim, Tribute
Courtesy: DNA India
फोटो: NCR News
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने लता दी को दी श्रद्धांजलि
स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के बाद सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने उन्हें खास अंदाज में श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सैंड आर्ट बनाकर लता दी को श्रद्धांजलि दी जिसकी फोटो उन्होंने ट्वीटर पर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन लिखा "मेरी आवाज ही मेरी पहचान है। लता दीदी का जाना स्वर्ण युग का अंत है, लेकिन उनकी आवाज हमेशा अमर रहेगी।" इससे पहले सुदर्शन लता जी… read-more
Tags: Sudarshan Pattnaik, Lata Mangeshkar, Sand art, Tribute
Courtesy: NDTV News
फोटो: The Hindu
अमित शाह ने 2019 पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
अपने जम्मू कश्मीर दौरे के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने जैश-ए-मोहम्मद द्वारा किए गए 2019 पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जवानो के लिए बनाए गए स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। अमित शाह ने अक्टूबर 26 को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘पुलवामा के कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के बहादुर जवानों को आज पुलवामा शहीद स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।' शाह ने शहीदों की याद में पौधारोपण भी किया।
Tags: Amit Shah, Pulwama, Tribute
Courtesy: News 18
फोटो: Navabharat
गूगल सर्च इंजन पर दिख रहा शिवाजी गणेशन का डूडल
गूगल अक्टूबर एक को अपने सर्च इंजन पर दिवंगत अभिनेता शिवाजी गणेशन का डूडल दिखा रहा है। शिवाजी गणेशन मुख्य रूप से तमिल सिनेमा के सक्रिय अभिनेता थे। जिन्होंने महज सात वर्ष की उम्र में थिएटर ग्रुप ज्वाइन करने के लिए अपना घर छोड़ दिया था। शिवाजी ने तेलुगू,कन्नड़,मलयालम और हिंदी भाषा की लगभग 300 फिल्मों में काम किया है। शिवाजी गणेशन वर्ष 1960 में अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय अभिनेता थे।
Tags: Google Doodle, Birth Anniversary, Tribute, tamil actor
Courtesy: Jansatta news
फोटो: Aajtak
सितंबर पांच को गौरी लंकेश दिवस के रूप में मनाएगा कनाडा का बर्नेबी शहर
कनाडा के शहर बर्नेबी में सितंबर पांच को गौरी लंकेश दिवस मनाया जाएगा। अगस्त 30 को बर्नेबी शहर के मेयर माइक हर्ले ने इसकी मंजूरी दी। मेयर ने एक प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें गौरी लंकेश के बारे में साहसी भारतीय पत्रकार होने के साथ अन्य कई सकारात्मक बातें लिखी हुई हैं। बता दें कि सितंबर 5, 2017 को 55 वर्षीय गौरी लंकेश की बेंगलुरु में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
Tags: Gauri Lankesh, Canada, Tribute, journalist
Courtesy: NDTV news