Mamta tiwari

फ़ोटो: News18hindi

भाजपा महिला नेता ने की आत्महत्या, घटना की अंजाम देने से पहले बनाया वीडियो

शाहजहांपुर की भाजपा महिला नेता ममता तिवारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। ममता ने घटना को अंजाम देने से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है। वीडियो से जानकारी मिली है कि ममता का एक्सपायरी डेट की दवाई को लेकर एक मेडिकल स्टोर पर विवाद हो गया था, जिसके बाद स्टोर संचालक रामजी मिश्रा और आशा कार्यकर्ता अनीता ने उन्हें बुरा तरह पीटा भी था। इसी से आहत होकर ममता ने आत्महत्या कर ली है।

गुरु, 26 मई 2022 - 09:45 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Suicide, BJP Leader, Mamta tiwari

Courtesy: News18hindi

Navin Kumar

फोटो: Samachar4india

केजरीवाल के खिलाफ गलत वीडियो पोस्ट करने वाले बीजेपी नेता के घर पहुंची पुलिस

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ फेक एडिटेड वीडियो पोस्ट करने वाले बीजेपी नेता व प्रवक्ता नवीन कुमार के दिल्ली स्थित निवास पर पंजाब पुलिस पहुंची है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता ने अपने ट्विटर पर केजरीवाल द्वारा टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू के फुटेज से छेड़छाड़ कर तैयार किए गए वीडियो को साझा किया था। बता दें कि इससे पहले तेजिंदर पाल सिंह बग्गा पर भी पंजाब पुलिस ने केस दर्ज किया था।

शनि, 09 अप्रैल 2022 - 08:35 PM / by आकाश तिवारी

Tags: BJP Leader, Delhi, Punjab Police

Courtesy: NDTV

Ritu Khanduri

फोटो: AmarUjala

पहली महिला स्पीकर ऋतु खंडूरी ने संभाला पद, विधानसभा सत्र शुरू: उत्तराखंड

कोटद्वार से बीजेपी विधायक ऋतु खंडूरी ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने के बाद मार्च 29 से पदभार संभाला। नई सरकार के गठन के बाद उत्तराखंड विधानसभा के सत्र की शुरुआत हो रही है। ऐसा पहली बार होगा जब कोई महिला सदन का संचालन करेंगी। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज करके दोबारा सरकार बनाई है। सत्र के पहले दिन राज्यपाल का बजट के ऊपर… read-more

मंगल, 29 मार्च 2022 - 02:05 PM / by Anand Mishra

Tags: Uttrakhand, ritu khanduri, BJP Leader, Vidhansabha

Courtesy: Hindustan

yogi adityanath pm modi

फोटो: ABP Live

पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मुलाकात करने दिल्ली जाएंगे योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के बाद योगी आदित्यनाथ समेत कई नेता मार्च 13 को दिल्ली पहुंचेंगे, जहां पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ मंथन होगा। मार्च 14 को योगी आदित्यनाथ की मुलाकात पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से होगी। इसके बाद शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें नई सरकार की रुपरेखा तैयार होगी। इसमें मंत्रिमंडल समेत विधायक दल के नेता का चयन भी किया… read-more

रवि, 13 मार्च 2022 - 09:35 AM / by रितिका

Tags: Yogi Adityanath, up election, BJP Leader, PM Modi, JP Nadda

Courtesy: News 18 Hindi

Subramanian Swamy BJP Leader

फोटोः India Today

राज्य सभा में बढ़ेंगी बीजेपी पार्टी की मुश्किलें

राज्यसभा में अब बीजेपी पार्टी के लिए कोई भी बिल पास करना मुश्किल हो सकता है। बीजेपी और उसके सहयोगियों के पास फिलहाल राज्यसभा में 114 सीटें हैं, जिनमें से बीजेपी की 97, जेडीयू की 5, एआईडीएमके की 5, निर्दलीय की 1 और छोटे दलों की 6 सीटें हैं। राज्यसभा की 70 सीटों के लिए अप्रैल से अगस्त तक चुनाव होने हैं। वहीं सुब्रमण्यम स्वामी के पार्टी से दूर होने से BJP पार्टी को राज्यसभा में नुकसान हो सकती है।

शनि, 05 मार्च 2022 - 04:01 PM / by Abhishek Kumar

Tags: BJP Leader, Subramanian Swamy, BJP

Courtesy: Dainik Bhaskar

hacker

फोटोः clearrisk

अज्ञात हैकर ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट किया हैक, यूक्रेन की मदद के लिए मांगे डोनेशन

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्वीटर अकाउंट फरवरी 27 की सुबह हैक हो गया। हैकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "मेरा अकाउंट हैक नहीं हुआ है। सभी दान यूक्रेन की सरकार को दिया जाएगा।" उन्होंने लिखा "यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े रहने की जरूरत है। क्रिप्टोकरेंसी डोनेशन भी स्वीकार की जा रही है।" आईटी… read-more

रवि, 27 फ़रवरी 2022 - 02:40 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Hackers, twitter handle, BJP Leader

Courtesy: India TV

BJP Leader Shot Dead In Hathras

फोटो: Times Now News

यूपी चुनाव 2022: हाथरस में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान फरवरी 20 को भाजपा नेता कृष्ण यादव की उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना हाथरस जिले की सिकंदरा मऊ विधानसभा की है, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव को उनके घर की दूसरी मंजिल पर सिर में गोली मार दी गई है। अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल पर एक पिस्तौल, खाली कारतूस बरामद हुआ है।"

सोम, 21 फ़रवरी 2022 - 11:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, BJP Leader, shot dead in hathras

Courtesy: Navbharat Times

BJP Leader

फ़ोटो: Aaj Tak

बीजेपी विधायक ने प्रदेश अध्यक्ष को "गद्दार " कहकर लगाया गंभीर आरोप

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक  पर पार्टी के विधायक और उम्मीदवार संजय गुप्ता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उत्तराखंड बीजेपी चीफ मदन कौशिक ने बीजेपी के कई उम्मीदवारों को विधान सभा चुनाव में हराने के लिए काम किया। संजय गुप्ता का आरोप है, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनको हराने के लिए बसपा के उम्मीदवार का समर्थन किया। वो एक गद्दार हैं। विधायक संजय गुप्ता ने मदन कौशिक को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की है।

मंगल, 15 फ़रवरी 2022 - 12:01 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: BJP MLA, BJP Leader, Allegation, defeat

Courtesy: India TV

Congree, BJP Fight

फ़ोटो: Republic Bharat

कर्नाटक CM के सामने मंच पर भिड़ गए कांग्रेस MLA और मंत्री; जमकर हुई बहस

कर्नाटक के रामनगर में सीएम बसवराज बोम्मई की मौजूदगी में जनवरी 3 को आयोजित कार्यक्रम में राज्य के मंत्री डॉ सीएन अश्वश्थ नारायण और कांग्रेस के सांसद डीके सुरेश आपस में भिड़ गए। जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता डीके सुरेश द्वारा मंच पर खड़े राज्य मंत्री अश्वश्थ नारायण पर आरोप लगाने के बाद बहस शुरू हुई और जल्दी ही विवाद हाथापाई में बदल गया। दोनों के बीच मामला गर्माता देख पुलिस अधिकारियों को विवाद निपटाने के लिए बीच में आना पड़ा।

मंगल, 04 जनवरी 2022 - 08:56 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Clashes, Congress Party, BJP Leader, MLA, karnatka cm bommai

Courtesy: NEWS 18

Ethanol plant

फोटो: Amar Uajala

यूपी के गोंडा को मिला एशिया का सबसे बड़ा एथेनॉल प्लांट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवंबर 27 को यूपी के गोंडा में 450 करोड़ रुपये की लागत में एशिया के सबसे बड़े एथेनॉल प्लांट का लोकार्पण किया। इसमें गन्ने का जूस, चीनी के घोल और जौ मक्का से एथेनॉल बनेगा। सीएम योगी ने कहा कि अब किसान गन्ने के साथ पेट्रोल और डीजल भी पैदा करेंगे, जिसके पैसे सीधे किसानों की जेब मे जाएंगे। यह प्लांट मई 2022 तक बना लिया जायेगा।

रवि, 28 नवंबर 2021 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: UP government, Yogi Adityanath, BJP Leader, Ethanol

Courtesy: Dainik Bhaskar