Bulandshahar Gangrape

फोटो: Aajtak

बुलंदशहर में हाथरस जैसी वारदात: ना पुलिस, ना एफआईआर दुष्कर्म के बाद सीधे अंतिम संस्कार

बुलंदशहर से गैंगरेप की घटना सामने आई है। यहां खेत में काम करने गई किशोरी की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने परिवार को धमकाकर आधी रात को ही पीड़ित का अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर किया। जनवरी 21 को बुलंदशहर और अलीगढ़ की सीमा से सटे डिबाई-गालिबपुर गांव में हुए इस मामले को पुलिस-प्रशासन ने डरा-धमकाकर दबा दिया था। पीड़त परिवार के मुताबिक आरोपी दबंग है इसलिए पुलिसइया कारवाई से बच रहे है। 

बुध, 02 फ़रवरी 2022 - 01:01 PM / by अनुराग अज्ञेय

Tags: hathras gangrape, Bulandshahr

Courtesy: Danik bhaskar

wall collapse

फोटो: Hindustan live

दीवार गिरने से हुई बच्ची की मौत: बुलंदशहर

जिला बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र के गांव में 13 वर्षीय बच्ची की दीवार गिरने से मौत हो गई। दरअसल बच्ची स्कूल के पास हैंडपंप से पानी लेने गई थी। वहाॅं उस पर स्कूल की दीवार गिर पड़ी, जिसमें किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे पास के लखावटी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गुरु, 05 अगस्त 2021 - 05:40 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Bulandshahr, Bulandshahar, Girl death, UP Police

Courtesy: Jagran News

poisonous liquor

फोटोः News24

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के पास गांव में जहरीली शराब पीने से पांच लोगो की हुई मौत

उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढ़ में ज़हरीली शराब पीने से पांच लोगो की मृत्यु हो चुकी है और 16 लोग अभी गंभीर स्थिति में है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी समेत तीन लोगो को निलंबित कर दिया गया है। ज़हरीली शराब से मरने वाले सभी मजदूर थे। इन्होने रात में अवैध रूप से शराब बेचने वाले एक युवक से शराब खरीद कर सेवन किया जिसके बाद सबकी तबियत बिगड़ने लगी। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के मुताबिक शराब बाहर… read-more

शुक्र, 08 जनवरी 2021 - 12:49 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Poisonous liquor, Uttar Pradesh, Bulandshahr

Courtesy: AMARUJALA NEWS