Byd

फ़ोटो: Cardekho

BYD इंडिया की इलेक्ट्रिक कार E6 ने 2,203 किलोमीटर का सफर पूरा कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम किया दर्ज

BYD इंडिया ने अपनी बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक कार E6 के साथ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया है। सस्टेनेबल ड्राइव फॉर ए सस्टेनेबल इंडिया पहल के तहत कंपनी ने 6 दिन में 9 शहरों से होते हुए मुंबई से दिल्ली तक 2,203 किलोमीटर का सफर पूरा किया है, इस आंकड़े के साथ BYD E6 इतनी लंबी दूरी तय करने वाली भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार बन गई है। इस यात्रा के दौरान E6 नेशनक पार्क्स के ईको-सेंसिटिव जोन्स से भी गुजरी है।

बुध, 22 जून 2022 - 03:28 PM / by Pranjal Pandey

Tags: BYD, India, EV, India Book Of Records

Courtesy: News18

Byd Han

फ़ोटो: BYD

BYD Han EV को कई देशों में किया गया लांच, 3.9 सेकेंड में 100 किमी की पकड़ती है रफ्तार

बीवाईडी ऑटो ने कोलंबिया, उरुग्वे, बहामास, डोमिनिकन गणराज्य और कोस्टा रिका के बाद अब ब्राजील में अपनी हान ईवी को लॉन्च कर दिया है। BYD हान इलेक्ट्रिक कार 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार मात्र 3.9 सेकंड में पकड़ सकती है। इसके साथ ही इसकी रेंज 550 किलोमीटर की है। BYD अमेरिका के सीईओ स्टेला ली ने कहा, यह एक एडवांस मॉडल है, जिसमें सेफ्टी, बेहतर टेक्नोलॉजी, शानदार पर्फोर्मेंस का अनुभव मिलेगा।

सोम, 09 मई 2022 - 01:52 PM / by Pranjal Pandey

Tags: EV, BYD, HAN, electric

Courtesy: Hindustan

BYD e6

फोटो: CNET

साल के अंत तक लॉन्च हो सकती है BYD e6 इलेक्ट्रिक कार

चीन की वाहन निर्माता कंपनी बिल्ड योर ड्रीम की नई MPV कार के सेकंड जेनरेशन मॉडल BYD e6 को चेन्नई में टेस्टिंग के दौरान देखा गया। रिपोर्ट्स की माने तो इस कार को साल के अंत तक भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है जोकि भारत की पहली इलेक्ट्रिक MPV होगी। कार में इलेक्ट्रिकली एड्जेस्टेबल फ्रंट सीट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 4 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 25 लाख तक हो सकती है।

गुरु, 15 अप्रैल 2021 - 01:06 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: BYD, BYD e6, Electric Vehicles, Automobile

Courtesy: Live Hindustan