yogi meets kajal

फोटो: Prabhat Khabar

प्रयागराज से दौड़कर लखनऊ पहुंची 10 वर्षीय काजल का सीएम ने किया सम्मान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से लखनऊ का सफर दौड़कर मात्र पांच दिन में पूरा करने वाली 10 वर्षीय काजल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री ने काजल को स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन दिलाने और खाने-पीने की सभी व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। वहीं काजल के कोच ने कहा कि अब काजल को देश के लिए मेडल लाना है। स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन मिलने के बाद वो अच्छे से तैयारी कर सकेगी।

रवि, 17 अप्रैल 2022 - 10:01 AM / by रितिका

Tags: UP government, Yogi Adityanath, CM Yogi Adityanath

Courtesy: AajTak News

cm yogi met pm modi

फोटो: India TV News

दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद सीएम योगी ने की पीएम मोदी से मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अप्रैल 11 को मुलाकात की। राज्य में दूसरी बार सरकार बनाने के बाद ये योगी की मोदी से पहली मुलाकात है। इसकी जानकारी खुद योगी ने ट्वीट कर देते हुए लिखा कि आपका मार्गदर्शन सदैव ही एक सकारात्मक ऊर्जा देता है। इसके अलावा तीनों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की है… read-more

मंगल, 12 अप्रैल 2022 - 09:40 AM / by रितिका

Tags: CM Yogi Adityanath, PM Narendra Modi, Keshav prasad maurya

Courtesy: NDTV News

Yogi Adityanath

फोटो: Twitter

यूपी में हो रहे विधान परिषद के चुनाव, योगी आदित्यनाथ ने डाला वोट

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 27 सीटों के लिए मतदान अप्रैल नौ को जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में मतदाधिकार का इस्तेमाल किया। एमएलसी चुनावों में कुल 95 प्रत्याशी मैदान में है। चुनाव का आयोजन शाम चार बजे तक किया जाएगा। यूपी के मुख्यनिर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक चुनाव के लिए 739 मतदान केंद्र में 1,20,657 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोट करेंगे। मतदान शाम चार बजे तक जारी रहेगा।

शनि, 09 अप्रैल 2022 - 02:15 PM / by रितिका

Tags: CM Yogi Adityanath, Yogi Adityanath, Elections, UP government

Courtesy: Zee News

Yogi Adityanath twitter acount hacked

फोटो: India Today

योगी आदित्यनाथ के ऑफिस का ट्विटर हैंडल हुआ हैक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर हैंडल अप्रैल आठ की देर रात को हैक हो गया। हैकर्स ने मुख्यमंत्री योगी के ट्विटर अकाउंट को हैक करने के बाद उसकी डीपी और बायो में भी बदलाव किया। हैकर्स ने बायो में योगी कार्यालय की जगह @BoredApeYC @YugaLabs लिखा था। हैकर्स ने कई सारे ट्वीट भी किए हैं। हालांकि अब योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का ट्विटर हैंडल दोबारा बहाल किया… read-more

शनि, 09 अप्रैल 2022 - 08:56 AM / by रितिका

Tags: CM Yogi Adityanath, twitter handle, Twitter, Yogi Adityanath

Courtesy: AajTak News

Farrukhabad

फोटो: News8Plus

भाजपा सांसद ने लिखा सीएम योगी को पत्र, फर्रुखाबाद का नाम बदलने की मांग

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का नाम बदलने की मांग को लेकर भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने अप्रैल एक को सीएम योगी आदित्‍यनाथ को पत्र लिखा है। सांसद ने मांग की है कि तीन नदियों गंगा, रामगंगा और काली नदी के बीच बसे शहर का नाम पांचाल किया जाए। दरअसल महाभारत काल में इसे पांचाल क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। सांसद ने ऐतिहासिक महत्व के आधार पर नाम बदलने की मांग की है।

शनि, 02 अप्रैल 2022 - 06:40 PM / by रितिका

Tags: UP government, Yogi Adityanath, CM Yogi Adityanath

Courtesy: NDTV News

Yogi Adityanath ayodhya

फोटो: Patrika

दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद आज अयोध्या जाएंगे योगी आदित्यनाथ

दूसरी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ अप्रैल एक की शाम को पहली बार प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या जाएंगे। इस दौरान योगी हनुमानगढ़ी और श्रीरामलला के दर्शन और पूजा अर्चना करने के साथ रामकोट की परिक्रमा भी कर सकते हैं। उनके देवीपाटन मंडल जाने की भी संभावना है। योगी अप्रैल दो को सिद्धार्थनगर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत भी करेंगे। योगी के अयोध्या जाने पर संतों में काफी उत्साह है।

शुक्र, 01 अप्रैल 2022 - 12:01 PM / by रितिका

Tags: CM Yogi Adityanath, Ayodhya, Ayodhya Ram Temple

Courtesy: TV9Hindi

CM Yogi Adityanath takes Oath

फोटो: Twitter

योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्च 25 को लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगी को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। योगी के अलावा केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। माना जा रहा है कि योगी कैबिनेट में 52 मंत्रियों को शामिल किया… read-more

शुक्र, 25 मार्च 2022 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: CM Yogi Adityanath, Yogi Adityanath, Uttar Pradesh Government, Oath Ceremony

Courtesy: TV 9 Hindi

Yogi Adityanath

फोटो: Aaj Tak

भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए योगी आदित्यनाथ

दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे योगी आदित्यनाथ को आज बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया। मार्च 25 को शाम चार बजे वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी बीजेपी शासित सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री सहित कई बड़े केंद्रीय मंत्रि सपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। समारोह लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित होगा। समारोह में हिस्सा लेने गृह मंत्री अमित शाह भी लखनऊ पहुंचे हैं।

गुरु, 24 मार्च 2022 - 09:01 PM / by Anand Mishra

Tags: Yogi Adityanath, BJP, CM Yogi Adityanath, Uttar Pradesh

Courtesy: Jansatta News

CM Yogi adityanath Oath

फोटो: Scroll.in

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के लिए हो रही खास तैयारियां

यूपी में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे योगी आदित्यनाथ का लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाला शपथ ग्रहण समारोह भव्य होने जा रहा है, जिसके लिए खास तैयारियां की जा रही है । स्टेडियम के पास नौ हेलिपेड, 21 हजार गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था, 70 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। इकाना स्टेडियम तक पहुंचने वाले रास्ते के आसपास भी 10 हजार गमले लगाए हए है। 

बुध, 23 मार्च 2022 - 09:35 AM / by रितिका

Tags: CM Yogi Adityanath, Oath Ceremony, BJP, BJP Government

Courtesy: ABP Live

Yogi Adityanath meets Kashmir files star cast

फोटो: India Today

योगी आदित्यनाथ से मिली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की स्टार कास्ट

उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्च 20 को कश्मीरी पंडितों के साथ 1990 में हुई घटनाओं पर आधारित बॉलीवुड फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम से मुलाकात करते हुए फिल्म की तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्म के जरिए समाज और जनता जागरुक होगी। यूपी में विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित इस फिल्म को पहले ही टैक्स फ्री किया जा चुका है। बता… read-more

सोम, 21 मार्च 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: CM Yogi Adityanath, Yogi Adityanath, The Kashmir Files, Anupam Kher

Courtesy: ABP Live