Cng

फ़ोटो: Zee News

सीएनजी में हुई 5 रुपए की बढ़ोतरी, एक हफ्ते से लगातार बढ़ रही कीमतें

देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दामों में हफ्ते भर से थोड़ी राहत तो आई है पर सीएनजी के दर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अप्रैल 13 को भी सीएनजी के दामों में 5 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। अब मुंबई में सीएनजी 5 रुपये प्रति किलो और पीएनजी 4.50 रुपये प्रति घन मीटर महंगी हुई। बता दें कि बीते एक हफ्ते में सीएनजी  के दाम 12 रुपए तक बढ़े।

बुध, 13 अप्रैल 2022 - 06:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: CNG, fuel prices hike, Mumbai

Courtesy: NDTV

Auto

फ़ोटो: Jagran.com

सीएनजी के बढ़ते दामों के चलते ऑटोचालकों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल

देश में लगातार बढ़ रहे सीएनजी के दामों से परेशान दिल्ली के ऑटोचालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है। यह हड़ताल अप्रैल 18 से अनिश्चितकाल के लिए शुरू होगी और तभी खत्म होगी जब दाम कम होंगे या फिर सीएनजी पर सरकार सब्सिडी नहीं देगी। हड़ताल की बात करते हुए दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ के महासचिव राजेंद्र सोनी ने कहा कि सीएनजी के दाम में रोज बढ़ोतरी हो रही है जिसके कारण घर चलाना मुश्किल हो गया है।

गुरु, 07 अप्रैल 2022 - 06:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Delhi, Echo Auto, strike, CNG

Courtesy: Amar ujala

Petrol Diesel Price Hike

फोटो: India TV News

15 दिनों में 13वीं बढ़ोतरी के साथ 9.20 रुपये हुई पेट्रोल, डीजल की कीमतें

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अप्रैल पांच को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जिससे पिछले दो सप्ताह में कीमतों में कुल वृद्धि 9.20 रुपये प्रति लीटर हो गई। राज्य के ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 104.61 रुपये प्रति लीटर होगी, जबकि डीजल की कीमत 95.07 रुपये से बढ़कर 95.87 रुपये हो गई है। नयी कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गयी हैं।

मंगल, 05 अप्रैल 2022 - 08:56 AM / by सपना सिन्हा

Tags: petrol diesel price, Increase, CNG

Courtesy: ZEE News

CNG

फोटो: Mint

चुनाव खत्म होते ही बढ़े सीएनजी के दाम

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही दिल्ली एनसीआर में सीएनजी की कीमत 50 पैसे से एक रुपये प्रति किलो तक बढ़ी है। नई कीमत मार्च आठ की सुबह छह बजे से लागू हो गई है। दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत ₹57.01 प्रतिकिलो से बढ़कर ₹57.51 प्रतिकिलो हो गई है। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में एक रुपये बढ़ गए है, जिसके बाद कीमत ₹59.58 हो गई है।

मंगल, 08 मार्च 2022 - 11:01 AM / by रितिका

Tags: CNG Price, CNG, Price Hike, Fuel Price Hike

Courtesy: AajTak News

dzire

फोटो: Carandbike

मारुति सुजुकी डिजायर का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च

मारुति सुजुकी डिजायर का सब-कॉम्पैक्ट सेडान का सीएनजी वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स की मानें तो कई डीलर डिजायर के सीएनजी मॉडल की बुकिंग लेने लगे है। कंपनी ने डीलर्स को शोरूम में ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी है। कंपनी फरवरी में सेलेरियो का सीएनजी वर्जन भी लॉन्च कर चुकी है। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच सीएनजी कारों की तरफ ग्राहकों का रूझान बढ़ा है।

सोम, 07 मार्च 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Maruti, Maruti Suzuki, new launch, CNG

Courtesy: TV9Hindi

CNG

फोटो: The Times of India

पिछले 10 महीनों में 14 बार बढ़े सीएनजी के दाम: मुंबई

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल और डीजल की ही तरह सीएनजी के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। मुंबई में नवंबर 28 को सीएनजी के दामों में 3.96 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। इसी के साथ मुंबई में सीएनजी का मौजूदा रेट 61.5 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। मुंबई में सीएनजी के दामों में पिछले 10 महीनों में 14 बार बढ़ोतरी हो चुकी है। 

रवि, 28 नवंबर 2021 - 09:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: CNG, Price Hike, Mumbai, business

Courtesy: News 18 Hindi

Cng Plant

फोटो: Solid Waste India

इंदौर में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा बायो सीएनजी प्लांट

देश के सबसे स्वच्छ शहर का चार बार खिताब हासिल कर चुके इंदौर में एशिया का सबसे बड़ा और कचरे से बना देश का पहला बायो सीएनजी गैस बनाने का प्लांट तैयार हो गया है। इसे बनाने में 150 करोड़ रुपये की लागत आई है। ये प्लांट 18 हजार लीटर सीएनजी और 100 टन खाद तैयार करने में सक्षम है। इस गैस से शहर की बसों को चलाया जाएगा। ये प्लांट स्थानीय नगर निगम की देखरेख में काम करेगा। 

शुक्र, 19 नवंबर 2021 - 04:40 PM / by रितिका

Tags: CNG, indore, Indore Municipal Corporation, environment

Courtesy: News 18 Hindi

CNG Cars

फोटोः India News

देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनियां लॉन्च करेगी कारों की सीएनजी मॉडल

देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी अपनी स्विफ्ट, डिजायर के सीएनजी मॉडल को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। वहीं दूसरी तरफ टाटा मोटर्स द्वारा टिगोर, टाटा अल्ट्रोज और टाटा नेक्सॉन के सीएनजी मॉडल की टेस्टिंग जारी है। इन कारों को पेट्रोल वाले कारों के मुकाबले 50 हजार ज्यादा दामों में बेचा जाएगा। इसके साथ ही हौंडा अपनी Amaze और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के सीएनजी मॉडल को लॉन्च करने वाली है। 

मंगल, 19 अक्टूबर 2021 - 10:00 AM / by Surbhi Shaw

Tags: Maruti Suzuki, TATA Motors, Toyota, Honda, india news, CNG

Courtesy: abp news

PNG and CNG rate

फोटोः Navjivan

दिल्ली समेत कई जगहों पर सीएनजी और पीएनजी के दाम में हुई बढ़त

भारत सरकार द्वारा घरेलू रूप से उत्पादित प्राकृतिक गैस के दाम में बढ़त अक्टूबर 2 की सुबह 6 बजे से लागू की गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने अक्टूबर 1 को कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस के दाम में बढ़त की घोषणा की थी। दिल्ली में अब सीएनजी के दाम ₹47.48 प्रति किलोग्राम और पीएनजी का मूल्य ₹33.01 प्रति घन मीटर बढ़ गए है। साथ ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी ₹53.45 प्रति किलोग्राम और पीएनजी ₹32.86 प्रति घन मीटर हो गई है। 

शनि, 02 अक्टूबर 2021 - 04:10 PM / by Surbhi Shaw

Tags: CNG, PNG, prices hiked, india news

Courtesy: NDTV Hindi

CNG Price

फोटो: DNA India

पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़ी सीएनजी-पीएनजी की कीमतें, जानिए आज की कीमत

पेट्रोल-डीजल के बाद अब इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने अगस्त 29 को (सीएनजी) और पीएनजी के दाम बढ़ा दिए हैं। अभी तक दिल्ली में सीएनजी की कीमत रु. 44.30 प्रति किलो थी, लेकिन अब इसे 90 पैसे प्रति किलो बढ़ा दिया गया है। वहीं, पीएनजी की कीमतों में 1.25 रुपये प्रति एससीएम की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में अब सीएनजी 45.20 रुपये प्रति किलो और पीएनजी की कीमत 29.61 रुपये से बढ़ाकर 30.86 रुपये प्रति एससीएम कर दी गई है।

रवि, 29 अगस्त 2021 - 11:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, CNG, PNG, Price Hike

Courtesy: Aajtak News