शुरु हो रहे हैं होलाष्टक, शुभ कार्य करने पर लग जाएगी रोक
फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली मनाई जाएगी, जिसके आठ दिन पूर्व यानी मार्च 10 से होलाष्टक की शुरुआत होने जा रही है। इस दौरान मांगलिक कार्यों पर पाबंदी होती है। होलाष्टक का समापन होलिका दहन के साथ होता है, जो इस वर्ष मार्च 17 को है। होलाष्ट के दौरान मुंडन, विवाह, नामकरण, अन्नप्राशन समेत 16 संस्कारों को करने पर रोक होती है। इस दौरान नया वाहन खरीदना, नए व्यवसाय की शुरुआत नहीं की जाती है।
Tags: Holashtak, holi, tradition, Culture
Courtesy: ABP Live