Cyrus Mistry Car Crash

फोटो: Affiler

साइरस मिस्त्री की मर्सिडिज गाड़ी का ट्रैफिक रिकॉर्ड आया सामने, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का रहा इतिहास

उद्योगपति साइरस मिस्त्री की मौत के बाद उनकी गाड़ी की मर्सिडीज-बेंज को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में जारी जांच में सामने आया कि साइरस की मर्सिडीज-बेंज ने कई ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है। गाड़ी के ट्रैफिक रिकॉर्ड में सामने आया कि कई बार सिग्नल जंप और स्पीड लिमिट का उल्लंघन कर चुकी है। ट्रैफ़िक नियमों को दरकिनार करने में गाड़ी कई बार रिपोर्ट की गई है।

बुध, 07 सितंबर 2022 - 10:05 AM / by रितिका

Tags: Cyrus Mistry, car accident, Car Crash, Traffic rules

Courtesy: Zee News

Cyrus Mistry and Devendra Fadnavis

फोटो: Lokmat.com

कारोबारी साइरस मिस्त्री की मौत के मामले में डिप्टी सीएम ने जांच के दिए आदेश

कारोबारी साइरस मिस्त्री के निधन के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फणडवीस ने इस मामले में जांच के आदेश दिए है। फडणवीस ने ट्वीट कर कहा कि, डीजीपी से बात की है। उन्हें विस्तृत जांच के आदेश दिए है। फडणवीस ने परिवारजनों और सहकर्मियों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की है। शुरूआती जांच में सामने आया कि हादसा कार के डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ था। माना जा रहा है कि कार के कंट्रोल खोने के कारण हादसा हुआ।

सोम, 05 सितंबर 2022 - 06:50 PM / by रितिका

Tags: Cyrus Mistry, accident, Death, Devendra Fadnavis

Courtesy: News 18 Hindi

Cyrus Mistry

फोटो: Forbes

उद्योगपति साइरस मिस्त्री के निधन पर पीएम मोदी ने किया शोक व्यक्त

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वो होनहार व्यवसायी लीडर थे, जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे। उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार और मित्रों के लिए… read-more

रवि, 04 सितंबर 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: PM Narendra Modi, Cyrus Mistry, Tata Company

Courtesy: NDTV News

Cyrus Mistry

फोटो: AajTak

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्‍त्री की मौत, सड़क हादसे में निधन

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरय मिस्त्री का सितंबर चार को अहमदाबाद से मुंबई लौटते समय महाराष्ट्र के पालघर के पास सड़क हादसे में निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार साइरस की मर्सिडीज गाड़ी डिवाइडर से टकराई, जिसमें उनकी मौत हुई है। ये घटना मुंबई अहमदाबाद हाइवे के रास्ते में सूर्या नदी के पास दोपहर 3.30 बजे के आसपास हुई है। बचा दें कि सायरस रियल स्टेट के व्यापारी पलोनजी शापूरजी मिस्त्री के छोटे बेटे है।

रवि, 04 सितंबर 2022 - 05:45 PM / by रितिका

Tags: Cyrus Mistry, Tata groups, Death, Road accident

Courtesy: TV 9 Hindi