Road construction

फोटो: Raibaar uttrakhand

मंत्री सतपाल महाराज ने एनएच के अधिकारियों को लगाई फटकार: देहरादून

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रेमनगर में पुश्ता गिरने की घटना पर नेशनल हाईवे के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए नेशनल हाईवे के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए पुश्ते की गुणवत्ता की जांच के भी निर्देश दिए है। पुश्ते के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री उपयोग करने व लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को घटना की जांच के आदेश भी दिए है।

सोम, 26 जुलाई 2021 - 06:30 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Dehradun, Uttrakhand, Road construction, public works minister

Courtesy: Arjun Bhoomi

Press Release

फोटो: Aayog

पेयजल संस्थान के 100 पदों पर भर्ती की सूचना निकली फर्जी: देहरादून

उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग ने जल संस्थान के 100 कनिष्ठ अभियंता की भर्ती को फर्जी करार दिया है। सूचना के मुताबिक जुलाई 21 को आयोग की ओर से कोई भी भर्ती से संबंधित सूचना जारी नहीं की गई, साथ ही इसके खिलाफ संज्ञान लेने की बात भी कही है। इस गलत सूचना को आयोग द्वारा गंभीरता से लिया गया है है और इससे संबंधित सूचना की जांच कराने का निर्णय लिया है कि यह प्रेस विज्ञप्ति कहां से और किसने बनाई है।

शुक्र, 23 जुलाई 2021 - 07:20 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Uttrakhand, Dehradun, Fake News, Uttrakhand jal Sansthan

Courtesy: Khabar pahad

Rain & Snowfall

फोटो: Patrika News

उत्तराखंड में अगले 48 घंटों में बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय इलाकों में अगले 48 घंटो में बारिश और बर्फ़बारी के आसार नज़र आ रहे हैं। मौसम बदलने का कारण पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और थंडर स्टार्म गतिविधियों का सक्रिय होना है। इससे पहले चमोली के घाट ब्लॉक में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। चिकित्सा विशेषज्ञों के हिसाब से ये बदला हुआ मौसम खांसी, सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार जैसी कई बीमारियों का कारण हो सकता है।

गुरु, 06 मई 2021 - 06:45 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Uttarakhand, Meteorological Centre, rainfall, snowfall, Dehradun

Courtesy: Amarujala News

Maha Kumbh Haridwar 2021

फोटो: Patrika

हरिद्वार कुम्भ मेला 2021: कुंभ का तीसरा शाही स्नान आज

हरिद्वार कुंभ में अप्रैल 14 को बैसाखी मेष संक्रांति के पवित्र अवसर पर तीसरा शाही स्नान है।  बैसाखी पर देर रात 12 बजे से सुबह सात बजे तक श्रद्धालुओं ने हरकी पौड़ी पर स्नान किया। इसके साथ ही सुबह सात बजे हरकी पौड़ी को संतों के लिए खाली कराया गया। मेलाधिकारी ने पुलिस–प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ गंगा मां की पूजा अर्चना की और पवित्र जल का आचमन किया और महानिर्वाणी और अटल अखाड़ा स्नान के लिए पहुंचे।

बुध, 14 अप्रैल 2021 - 02:54 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Dehradun, haridwar, Kumbha Mela, 2021, Akhada, Baisakhi, Harki Paadi

Courtesy: Amarujala News