Mohan bhagwat

फ़ोटो: abpnews

देवबंद ने किया आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान का समर्थन

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में बयान दिया था कि हर मस्जिद में शिवलिंग ढूंढने की जरूरत नहीं है और ना ही बात बात पर विवाद खड़ा करना अच्छी बात है। अब मुस्लिम धर्मस्थली देवबंद ने मोहन भागवत के बयान का समर्थन किया है, जिसमें देवबंद ने कहा कि सभी देशवासी यही चाहते हैं कि देश में अमन-शांति कैसे बहाल हो और अगर हम मंदिर-मस्जिद की राजनीति में उलझ गए तो देश बर्बाद हो जाएगा।

शनि, 04 जून 2022 - 03:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Mohan Bhagwat, devband, RSS, Gyanvapi masjid

Courtesy: Amar ujala

Bangladeshi student

फ़ोटो: Aajtak

फर्जी दस्तावेजों के जरिए देवबंद में पढ़ाई कर रहा था बांग्लादेशी छात्र, एटीएस ने किया गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में चलने वाले देवबंद दारुल उलूम से एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड ने एक बांग्लादेशी छात्र को गिरफ्तार किया है। छात्र पर आरोप है कि वो फर्जी दस्तावेजों के जरिये देवबंद में पढ़ाई कर रहा था और फर्जी दस्तावेजों के जरिए ही 2015 से देवबंद में रह रहा था। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम तल्हा बताया जा रहा है, जिसके पास से बांग्लादेशी पासपोर्ट, करेंसी व फर्जी दस्तावेज मिले हैं।

शुक्र, 29 अप्रैल 2022 - 05:50 PM / by आकाश तिवारी

Tags: ATS, uttarpradesh, devband, Bangladesh

Courtesy: Aajtak News