Dilip Walse Patil

फ़ोटो: Aajtak

महाराष्ट्र के नए गृहमंत्री के लिए दिलीप पाटिल के नाम पर लग सकती है मुहर

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे के बाद अब राज्य में दिलीप पाटिल को नया गृहमंत्री बनाया जा सकता है। गौरतलब है कि गृहमंत्री अनिल देशमुख ने एंटीलिया केस व सचिन वाझे के मामलें के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्य के दिग्गज नेता पाटिल विधानसभा के 6 बार सदस्य रह चुके है व वर्तमान में राज्य कैबिनेट में आबकारी एवं श्रम विभाग के मंत्री का पद संभाल रहे हैं। साथ ही अब नए गृहमंत्री के नाम पर मुहर कैबिनेट की बैठक के बाद लगेगी।

मंगल, 06 अप्रैल 2021 - 01:26 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Anil Deshmukh, Dilip Walse Patil, Maharashtra Home Minister

Courtesy: Outlook Hindi News