Silver Fish

फोटो: clm

मछली की तरह दिखने वाले कीड़े ने आयरलैंड में मचाया कहर

आयरलैंड के डबलिन शहर में सिल्वर फिश नाम के कीड़े ने लोगो के घरों पर कब्ज़ा कर लिया है। मछली की तरह दिखने की वजह से ही इसका नाम सिल्वर फिश पड़ा। यह एक बार मे 60 अंडे देता है। जिन्हें ढूंढना बहुत मुश्किल है, क्योंकि यह अपने अंडे दरारों में रखता है। यह रात में बाहर निकलता है और कपड़ों, पुरानी वस्तुओं और किताबों को खाता है। बीते एक महीने में इसके लिए पेस्ट कंट्रोल के पास 46% कॉल आ चुकी हैं।

शुक्र, 26 नवंबर 2021 - 01:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Ireland, Dublin, silver fish, egg

Courtesy: Aaj Tak