Earth

फोटो: Space.com

पृथ्वी की चमक में आ रही है गिरावट, रिसर्च में हुआ खुलासा

जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स जर्नल में प्रकाशित एक रिसर्च में पृथ्वी की चमक में धीरे-धीरे गिरावट देखने की बात कही गई है। इस रिसर्च के मुताबिक समुद्र के गर्म होने का असर पृथ्वी की चमक पर पड़ता है, परिणामस्वरूप पृथ्वी की चमक में गिरावट आई है। शोधकर्ताओं ने इस शोध में सेटेलाइट मेजरमेंट का भी विश्लेषण किया, जिसके मुताबिक पिछले दो दशकों में पृथ्वी के रिफलेक्टन्स में गिरावट आई है।

सोम, 01 नवंबर 2021 - 04:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Earth, research, Science, Human Interest stories

Courtesy: Zee News Hindi

Earth

फोटोः BNT

रहस्यमयी रेडियो सिग्‍नल का सच आया सामने

पृथ्वी पर आ रहे रहस्‍यमयी रेडियो सिग्‍नल के बारे में नई जानकारी सामने आई है। ये रेडियो सिग्‍नल धरती के किसी टूटे हुए कंप्‍यूटर द्वारा आ रहे है। वर्ष 2019 में अनुमान लगाया गया था कि यह रेडियो सिग्‍नल प्रोक्सिमा से आ रहे हैं, लेकिन इस सिग्‍नल को कई बार स्‍कैन करने के बाद पता चला कि यह प्रोक्सिमा से नहीं आ रहे हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की खगोलविद सोफिया शेख के अनुसार यह 982MHz का सिग्नल किसी इंसानी तकनीक द्वारा बनाया गया था। 

बुध, 27 अक्टूबर 2021 - 07:15 PM / by Surbhi Shaw

Tags: alien signal, proxima centauri, broken computer, Earth, science news

Courtesy: navbharattimes

Asteroid

फोटोः UP Kiran

अक्टूबर और नवंबर में पृथ्वी के पास से गुजरेंगे सात बड़े एस्टेरॉयड

वैज्ञानिकों ने अक्टूबर और नवंबर के महीने में पृथ्वी के पास से सात बड़े एस्टेरॉयड के गुजरने का दावा किया है। वैज्ञानिकों द्वारा धरती को किसी भी खतरे से बचाने के लिए लगातार इन एस्टेरॉयड के मार्ग, गति एवं नुकसान के बारे में पता लगाने का कोशिश की जा रही है। इनमें से ज्यादातर एस्टेरॉयड 140 मीटर जबकि सबसे बड़ा एस्टेरॉयड 380 मीटर का है। वैज्ञानिकों के अनुसार दो एस्टेरॉयड अक्टूबर और पांच एस्टेरॉयड नवंबर में पृथ्वी के पास से गुजरेंगे। 

रवि, 17 अक्टूबर 2021 - 04:50 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Asteroids, Earth, Science, environment

Courtesy: AajTak News

sun dies

फोटोः Navbharat Times

सूरज के खत्म होने पर धरती से समाप्त हो जाएगा जीवन और गुरुत्वाकर्षण

वैज्ञानिकों द्वारा सौरमंडल और सूरज के बारे में स्टडी करने के बाद यह पता लगा है कि सूरज लगभग 460 करोड़ वर्ष का है। किन्तु अगले करोड़ों वर्षों में किसी प्रक्रिया द्वारा सूरज एक व्हाइट ड्वार्फ ग्रह बन जाएगा। तस्मानिया यूनिवर्सिटी के जोशुआ ब्लैकमैन के अनुसार सूरज के केंद्र का खात्मा हो जाएगा या वह छोटा हो जाएगा। जिससे वह गर्मी उत्पन्न नहीं कर सकेगा। इस प्रक्रिया के शुरू होते ही धरती पर जीवन और गुरुत्वाकर्षण समाप्त होने लगेगा।  

रवि, 17 अक्टूबर 2021 - 04:01 PM / by Surbhi Shaw

Tags: White dwarf Star, environment, Earth, Science

Courtesy: Zee News Hindi

earth

फोटोः Samacharnama

पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है अंतरिक्ष से उठा विशाल सौर तूफान

अमेरिकी नेशनल ओसेनिक एंड एटमोसफेरिक एडमिनिस्‍ट्रेशन ने अंत‍रिक्ष से पृथ्वी की ओर एक विशाल सौर तूफान के बहुत तेजी से आने की आशंका जताई है। अमेरिकी एजेंसी के अनुसार इसका असर अक्टूबर 11 और 12 तक बना रहेगा। इस तूफान के धरती से टकराव से बिजली की आपूर्ति में परेशानी आ सकती है। ब्रिटेन के मौसम विभाग ने अंतरिक्ष से रंगीन रोशनी या औरोरा को देखे जाने की बात कही है।  

मंगल, 12 अक्टूबर 2021 - 03:50 PM / by Surbhi Shaw

Tags: geomagnetic storm, warning, solar flare, Earth, science news

Courtesy: navbharat times

Moon

फोटोः Quora

धीरे-धीरे पृथ्वी से दूर जा रहा चंद्रमा, स्टडी में हुआ खुलासा

द अटलांटिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रमा पृथ्वी से धीरे-धीरे दूर जा रहा है। इससे चंद्रमा की पृथ्वी की परिक्रमा गति धीमी हो गई है एवं पृथ्वी पर दिन की लंबाई बढ़ती जा रही है। दावे के अनुसार लगभग 600 मिलियन साल बाद चंद्रमा इतना दूर चला जाएगा कि वह नंगी आंखों से दिखाई नहीं देगा। साथ ही वैज्ञानिकों ने यह भी बताया कि चंद्रमा को ज्यादा गुरुत्वाकर्षण शक्ति वाले ग्रह अपनी ओर खींच रहे हैं। 

रवि, 03 अक्टूबर 2021 - 08:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: moon movement, Earth, moon disappear, science news

Courtesy: ZEE News Hindi

UK Girl

फोटोः Daily Star

12 वर्षीय लड़की ने पृथ्वी में की होल की खोज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूनाइटेड किंगडम की 12 वर्ष की रोरी चैपमैन नाम की एक बच्ची ने पृथ्वी के बीच में एक छेद की खोज की है। इस होल का पता तब चला जब वो वेस्ट किर्बी में हिलब्रे द्वीप के पास ऑनलाइन गूगल मैप से रूट की तलाश कर रही थी। वह बच्ची अपने परिवार वालों के साथ वहां गई थी और कोस्टलाइन के पास जूम करने पर होल का पता चला। वैज्ञानिक इसकी जांच कर रहे हैं। 

गुरु, 09 सितंबर 2021 - 07:15 PM / by Surbhi Shaw

Tags: United Kingdom, Human Interest stories, Earth, World

Courtesy: oneindia hindi

Asteroids

फोटो: Jagran

सितंबर 9 की रात पृथ्वी के नजदीक आएगा विशाल एस्टेरॉइड, चांद से भी कम होगी दूरी

अंतरिक्ष में अनोखी घटनाओं का होना आम है, लेकिन सितंबर 9 की रात एक बहुत बड़ा एस्टेरॉइड पृथ्वी की कक्षा में चांद से भी कम दूरी पर आ रहा है। आमतौर पर एस्टेरॉइड पृथ्वी और चांद से 10 गुना से भी अधिक दूर होता है, लेकिन सितंबर 9 को ये एस्टेरॉइड पृथ्वी से सिर्फ 3 लाख 66 हजार किमी की दूरी पर होगा, जो 3 लाख 84 हजार किमी दूर मौजूद चंद्रमा से भी कम दूरी है।

गुरु, 09 सितंबर 2021 - 02:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Asteroid, Earth, moon, Space

Courtesy: Amar Ujala

Saturn

फोटो: Star Walk

आज पृथ्वी के सबसे करीब होगा शनि ग्रह

तारामंडल में अक्सर अद्भुत खगोलीय घटनाएं देखने को मिलती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक अगस्त दो को शनि को लेकर एक आकर्षक खगोलीय घटना घटित होने वाली है। इस दिन सुबह साढ़े ग्यारह बजे शनि ग्रह पृथ्वी के सबसे निकट होगा। इस दौरान जिन भी जगहों पर रात होगी वहाँ से इस आकर्षक घटना को नग्न आखों से भी देखा जा सकेगा। हालांकि इसे देखने के लिए मौसम का साफ रहना जरूरी है। 

सोम, 02 अगस्त 2021 - 11:00 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Saturn, Earth, Planetarium, Science

Courtesy: Amar Ujala News

Global Warming

फोटो: THE ECONOMIC TIMES

पृथ्वी की ऊष्मा पकड़ने की दर हो जाएगी दोगुनी: शोध

नासा और अमेरिका की नेशनल ओसियानिक एंड एटमॉस्फियरिक एडमिनिस्ट्रेशन के एक शोध  में दावा हुआ है कि पृथ्वी की ऊष्मा पकड़ने की दर साल 2005 की तुलना में दोगुनी हो जाएगी। इसके कारण ज्यादा तेजी से महासागर, हवा और जमीन गर्म हो रही है। ऊर्जा की बढ़त हिरोशिमा पर गिराए परमाणु बम के चार डिटोनेशन प्रति सेंकेंड के समान है। साल 2005 में अध्ययन के शुरुआती समय में हमारा ग्रह 239.5 वाट प्रति वर्ग मीटर से उर्जा दे रहा था। 

गुरु, 24 जून 2021 - 11:02 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: global warming, Earth, ENERGY, research

Courtesy: NEWS 18