Devendra fadnavis and eknath shinde

फ़ोटो: Hindustan times

बीएमसी चुनाव: बीजेपी और शिंदे गुट की शिवसेना साथ लड़ेगी चुनाव

बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बड़ी घोषणा की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुंबई दौरे के दौरान बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि भाजपा और एकनाथ शिंदे जी के नेतृत्व वाली वास्तविक शिवसेना मिलकर बीएमसी चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। बता दें कि यह फैसला अमित शाह की मुंबई बीजेपी नेताओं संग बैठक के बाद लिया गया है। शिवसेना पर अधिकार को लेकर खींचतान जारी है।

बुध, 07 सितंबर 2022 - 07:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Shivsena, BJP, Eknath Shinde, Devendra Fadnavis

Courtesy: Amar ujala

Aditya Thackeray and eknath shinde

फ़ोटो: FGNNEWS

आदित्य ठाकरे को बच्चा समझते है एकनाथ शिंदे, जानिए क्या दिया है बयान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे व राज्य सरकार में पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे को लेकर बयान दिया है। आदित्य ठाकरे के बालासाहेब के विचारों से दूर होने वाला बताते हुए शिंदे ने कहा कि आदित्य को अपनी उम्र मालूम होनी चाहिए और उन्हें उसी के अनुसार बोलना चाहिए। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब आदित्य ने कोई तेज़ बयान दिया हो, इससे पहले भी उन्होंने शिंदे गुट पर हमला बोला है। 

बुध, 07 सितंबर 2022 - 01:50 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Aaditya Thackeray, Eknath Shinde, Maharashtra, children

Courtesy: Indiatv

shivsena

फोटो: India Today

महाराष्ट्र में शिवसेना पर मंडरा रहा संकट, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में सितंबर सात को एकनाथ शिंदे के उस दावे पर सुनवाई होगी जिसमें कहा गया कि उद्धव ठाकरे का खेमा निर्वाचन आयोग के समक्ष कार्यवाही को बाधित करने में जुटा है। वहीं शिंदे गुट का दावा है कि उस ही असली शिवसेना घोषित किया जाए और तीर धनुष का चुनाव चिन्ह भी आवंटित किया जाए। बता दें कि शिवसेना और चुनाव चिन्ह का मामला निर्वाचन आयोग में लंबित है।

बुध, 07 सितंबर 2022 - 10:36 AM / by रितिका

Tags: Eknath Shinde, Shivsena, election comission, Supreme Court

Courtesy: News 18 Hindi

Mumbai-Metro

फोटो: Enavabharat

डिप्टी CM फडणवीस ने हरी झंडी दिखाकर किया मुंबई मेट्रो लाइन-3 का ट्रायल रन

मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) द्वारा आज आरे कॉलोनी के सारिपुट नगर में कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज (SEEPZ) ​​मेट्रो लाइन-3 का ट्रायल रन शुरू किया गया। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हरी झंडी दिखाकर इस ट्रायल रन की शुरुआत की। मुंबई मेट्रो की तीसरी लाइन में 33.5 किलोमीटर मार्ग ज़मीन के अंदर बनाया गया है। इस लाइन द्वारा दक्षिण मुंबई का कोलाबा महानगर के… read-more

मंगल, 30 अगस्त 2022 - 04:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Eknath Shinde, Devendra Fadnavis, Mumbai Metro 3 Trial Run, Maharashtra

Courtesy: NDTV Hindi

Devendra fadnavis

फ़ोटो: The Times of India

देवेंद्र फडणवीस का उद्धव पर तंज, कहा - घर नहीं बैठते महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम व भाजपा के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तारीफ करते हुए उद्धव पर निशाना साधा और कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री घर पर नहीं बैठे रहते बल्कि राज्य का दौरा कर लोगों से मिलते हैं। फडणवीस ने यह भी कहा कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव में शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भाजपा के गठबंधन की जीत होगी ।

शनि, 20 अगस्त 2022 - 07:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Devendra Fadnavis, Uddhav Thackeray, Eknath Shinde, Maharashtra

Courtesy: Punjab kesari

Dahi Handi

फोटो: Jagran News

महाराष्ट्र में मिली 'दही-हांडी' को मान्यता, गोविंदाओं को दी जाएगी नौकरी

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र में खेल श्रेणी के तहत 'दही-हांडी' को मान्यता देने की घोषणा की है। खेल श्रेणी के अंतर्गत गोविंदाओं को नौकरी और 10 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जायेगा। प्रशासन के मुताबिक चूकि आज ही जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जा रहा है इसीलिए फौरन बीमा प्रक्रिया पूरी होना तुरंत नहीं हो सकती। अगर ऐसे में दुर्घटना होने पर मृतक को 10 लाख, गंभीर घायलों को साढ़े सात लाख और घायलों… read-more

शुक्र, 19 अगस्त 2022 - 12:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: dahi handi, under sports category, Eknath Shinde, Maharashtra

Courtesy: Latestly News

Aditya Thackeray

फ़ोटो: Indiatoday

एकनाथ शिंदे पर बयान देकर आदित्य ठाकरे ने साधा देवेंद्र फडणवीस पर निशाना

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने एक तीर से दो निशाने लगाते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस पर तीखा प्रहार किया है। ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर देवेंद्र फडणवीस का दबाव बताते हुए कहा कि सभी को पता है कि असली मुख्यमंत्री कौन है। वहीं, ठाकरे ने इस बात पर भी सवाल उठाए कि शिंदे सरकार के मंत्रिमंडल में एक भी महिला को मंत्री नहीं बनाया गया है और ना ही निर्दलीय विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया है।

गुरु, 18 अगस्त 2022 - 05:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Aaditya Thackeray, Devendra Fadnavis, Eknath Shinde, Maharashtra

Courtesy: Punjab kesari

Eknath shinde

फ़ोटो: One india

महाविकास आघाड़ी सरकार ने कार्यकाल के अंतिम दिनों में की है मनमानी - एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और खुद को असली शिवसैनिक बताने वाले एकनाथ शिंदे ने एक बार फिर बीती महाविकस आघाड़ी सरकार पर निशाना साधते हुए मनमानी करने का आरोप लगाया है। इस दौरान शिंदे ने कहा कि उद्धव ठाकरे नीत पूर्ववर्ती सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में मनमाने तरीके से आदेश जारी किए है। वहीं, शिंदे ने यह भी कहा कि बीती सरकार ने फैसलों की समीक्षा भी होनी चाहिए।

बुध, 17 अगस्त 2022 - 01:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Eknath Shinde, mahavikas aghadi, Uddhav Thackeray, Maharashtra

Courtesy: Indiatv

Maharashtra Cabinet

फोटो: The Indian Express

महाराष्ट्र कैबिनेट में लंबे इंतजार के बाद हुआ विभागों का बंटवारा, देंवेद्र को मिला गृह और वित्त

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे की सरकार में विभागों का बंटवारा अगस्त 14 को हो गया है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़े और अहम विभाग जैसे गृह और वित्त लिए है जबकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास शहरी विकास, पर्यावरण, अल्पसंख्यक, परिवहन, आपदा प्रबंधन जैसे विभाग गए है। कृषि विभाग की जिम्मेदारी अब्दुल सत्तार और शिक्षा विभाग चंद्रकांत पाटिल को दिया गया है।राधाकृष्ण विखे पाटिल को राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास मंत्रालय सौंपा गया… read-more

रवि, 14 अगस्त 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Maharashtra, Maharashtra Government, Eknath Shinde, Devendra Fadnavis

Courtesy: Amar Ujala

Eknath Shinde

फोटो: India TV News

महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार: 18 विधायकों ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। कार्यक्रम आज सुबह 11 बजे महाराष्ट्र राजभवन में हुआ। शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लगभग 40 दिन बाद महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। राज्य के मंत्रिमंडल में 18 मंत्रियों को शामिल किया गया, जबकि… read-more

मंगल, 09 अगस्त 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: maharashtra cabinet, expansion, Eknath Shinde, Devendra Fadnavis

Courtesy: Lokmat News