PM Narendra Modi Bijnor Rally Today

फोटो: Twitter

यूपी चुनाव 2022: पीएम नरेंद्र मोदी आज बिजनौर में करेंगे पहली हाइब्रिड रैली

प्रधानमंत्री मोदी आज बिजनौर के वर्धमान डिग्री कॉलेज में एक रैली को संबोधित करेंगे। यह पीएम मोदी की पहली 'हाइब्रिड' रैली है। रैली का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जायेगा। पीएम मोदी फरवरी 7 की सुबह 11.20 पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सम्बोधन का वर्चुअल प्रसारण भाजपा के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स से किया जाएगा। रैली में पीएम बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा जिलों की 18 विधानसभाओं को टारगेट करेंगे। वर्चुअल रैली को एलईडी स्क्रीन से लाइव… read-more

सोम, 07 फ़रवरी 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: up election 2022, PM Modi, bijnor rally

Courtesy: ABP Live

CM Yogi Adityanath

फोटो: The New Indian Express

डेढ़ करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं योगी आदित्यनाथ, शपथ पत्र से मिली जानकारी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की संपत्ति में 60 लाख रुपये का इजाफा हुआ है। एमएलसी बनने के समय उनके पास 95.98 लाख रुपये की संपत्ति थी जो अब बढ़कर 1 करोड़ 54 लाख, 94 हजार 54 रुपए पर पहुंच गई है। सीएम योगी के 11 बैंक खाते है जिनमें कुल एक करोड़ 13 लाख 75 हजार रुपये जमा है। योगी के पास 49 हजार का सोने के कुंडल और रुद्राक्ष की माला है जिसकी कीमत 20 हजार रुपये है।

शुक्र, 04 फ़रवरी 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: up election 2022, Yogi Adityanath, CM Yogi Adityanath

Courtesy: Zee News

Akhilesh Yadav

फोटो: Twitter

यूपी विधानसभा चुनाव: मैनपुरी की करहल सीट से अखिलेश यादव ने दाखिल किया अपना नामांकन पत्र

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनवरी 31 को मैनपुरी की करहल सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बता दें कि इस सीट पर तीन दशक से समाजवादी पार्टी का ही कब्जा है। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, 'ये ‘नॉमिनेशन’ एक ‘मिशन’ है क्योंकि यूपी का ये चुनाव प्रदेश और देश की अगली सदी का इतिहास लिखेगा! आइए प्रोग्रेसिव सोच के साथ… read-more

सोम, 31 जनवरी 2022 - 05:30 PM / by अमिताभ गुंजन

Tags: Akhilesh Yadav, nomination, Mainpuri, UP assembly election, up election 2022

Courtesy: Navbharat Times

Amit Shah

फोटो: NDTV

मुजफ्फरनगर में बोले अमित शाह, सपा बसपा की सरकार बनी तो फिर आएगा माफिया राज

यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मजबूत करने गृहमंत्री अमित शाह जनवरी 29 को मुजफ्फरनगर पहुंचे। उन्होंने कहा यहीं से लहर उठती है जो काशी तक जाती है। योगी की सरकार बनने के बाद सारे गुंडे जेल में हैं। पश्चिमी ही नहीं, पूरे यूपी से माफियाओं को चुन-चुनकर साफ करने का काम योगी सरकार ने किया है। उन्होंने पिछली सरकारों पर हमला बोते हुए कहा अगर सपा-बसपा की सरकार बनी, तो फिर से माफिया राज आएगा, जातिवाद आएगा।

रवि, 30 जनवरी 2022 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: Amit Shah, Muzaffarnagar, up election 2022, Samajwadi Party

Courtesy: ABP News

akhilesh yadav

फोटो: ABP News

अखिलेश यादव ने किया वादा, 10 रुपये में उपलब्ध होगी पौष्टिक थाली

उत्तर प्रदेश में चुनावों से पूर्व जनवरी 29 को एक प्रेस वार्ता के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणा की कि वो जीत के बाद मात्र 10 रुपये में मिलने वाली समाजवादी थाली लाएंगे। इस थाली में गरीबों को पौष्टिक आहार सस्ते दामों में उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने अपना 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा भी दोहराया। इस वार्ता में उनके साथ आरएलडी के अध्यक्ष जयंत चौधरी भी मौजूद थे।

शनि, 29 जनवरी 2022 - 03:00 PM / by रितिका

Tags: Akhilesh Yadav, up election, up election 2022

Courtesy: Zee News

Akhilesh Yadav and Yogi Adityanath

फोटो: India TV

अखिलेश के 300 यूनिट के वादे पर सीएम योगी ने लिया आड़े हाथों

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव के 300 यूनिट फ्री बिजली देने के वादे पर हमला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश ने पूरे राज्य को अंधेरे में रखा। उनके कार्यकाल के दौरान अंधेरे की जगह दंगा फसाद और कर्फ्यू होता था। उन्होंने सवाल किया कि उस समय तो बिजली ही नहीं थी, तो फ्री में क्या देते? सीएम योगी ने कहा राज्य में बीजेपी सरकार बहुत जरुरी है।

रवि, 23 जनवरी 2022 - 04:40 PM / by रितिका

Tags: CM Yogi Adityanath, Akhilesh Yadav, up election 2022

Courtesy: Zee News

ECI

फोटो: The Wire-Hindi

पांचों राज्यों में चुनाव प्रचार पर लगी रहेगी रोक: चुनाव आयोग

भारत निर्वाचन आयोग ने जनवरी 22 को हुई बैठक में पांचों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान रैली और रोड़ शो पर लगाई पाबंदियों को हटाने से इंकार कर दिया है। चुनाव आयोग ने पाबंदियों को जारी रखते हुए पार्टियों को कुछ ढील जरुर मुहैया कराई है। आयोग ने इंडोर बैठक करने पर अधिकतक 300 लोगों या हॉल में 50% क्षमता के साथ लोगों के बैठने की सुविधा दी है।

शनि, 22 जनवरी 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Election Commission, Assembly Elections, up election 2022

Courtesy: News 18 Hindi

chandrashekhar azad

फोटो: OrissaPOST

यूपी में गोरखपुर सदर से चुनाव लड़ेंगे भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद गोरखपुर सदर से चुनाव लड़ेंगे। गोरखपुर सदर से ही वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके है। बता दें ये कि ये सीट वर्ष 1989 से ही भाजपा के खाते में है। इस सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा से पूर्व चंद्रशेखर समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने गए थे मगर अंत में उन्होंने ये फैसला बदल लिया।

गुरु, 20 जनवरी 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Bhim Army chief, Chandra Shekhar Azad, up election 2022, Yogi Adityanath

Courtesy: NDTV News

Aparna Yadav Joins BJP

फोटो: Times Now News

UP Election 2022: बीजेपी में शामिल हुई मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव जनवरी 19 को राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गईं। वह उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुईं। राज्य विधानसभा के 403 सदस्यों के चुनाव के लिए उत्तरप्रदेश में सात चरणों में फरवरी 10, 14, 20, 23, 27, मार्च  3 और मार्च 7 को मतदान होगा। नतीजे… read-more

बुध, 19 जनवरी 2022 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: up election 2022, BJP, aparna yadav, mulayam singh yadav

Courtesy: ABP News

PM Modi Interact With BJP Workers From Varanasi

फोटो: The Economic Times

वाराणसी में बीजेपी कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी: यूपी चुनाव

यूपी चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनवरी 18 को सुबह 11 बजे वाराणसी में बीजेपी कार्यकर्ताओं से वर्चुअली बातचीत करेंगे। चुनाव की घोषणा के बाद पीएम का यह पहला राजनीतिक संवाद होगा। इस बीच, कोविड -19 के कारण सभी शारीरिक रैलियों को जनवरी 22 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि पीएम कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे और उनसे लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने को कहेंगे।

मंगल, 18 जनवरी 2022 - 10:55 AM / by सपना सिन्हा

Tags: PM Modi, BJP Workers, Varanasi, up election 2022

Courtesy: Jagran News