BJP Apna Dal And Nishad Party Agree On Seat Sharing Formula

फोटो: Times Now News

यूपी चुनाव 2022: सीट बंटवारे के फार्मूले पर सहमत हुए बीजेपी, अपना दल और निषाद पार्टी

भारतीय जनता पार्टी ने संजय निषाद की निषाद पार्टी और अनुप्रिया पटेल की अपना दल के साथ सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। सूत्रों के अनुसार निषाद पार्टी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि अपना दल 10 से 14 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। निषाद पार्टी कुशीनगर, महाराजगंज, आजमगढ़, रामपुर, सुल्तानपुर, संत कबीर नगर, गोरखपुर और जौनपुर से चुनाव लड़ेगी, जबकि अपना दल अयोध्या, प्रतापगढ़, इलाहाबाद और मिर्जापुर से चुनाव लड़ेगी।

गुरु, 13 जनवरी 2022 - 04:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: up election 2022, seat sharing, apna dal and nishad party

Courtesy: Aajtak News

Priyanka Gandhi Releases First List Of 125 Candidates

फोटो: Wikimedia

यूपी चुनाव 2022: प्रियंका गांधी ने जारी की 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी चुनाव के लिए 50 महिलाओं समेत 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा सिंह को भी टिकट मिला है, जबकि मानदेय बढ़ाने के लिए आंदोलन का नेतृत्व करने वाली आशा कार्यकर्ता पूनम पांडे को शाहजहांपुर से टिकट दिया गया है। राहुल गांधी ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, 'उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ भाजपा ने अन्याय किया, अब वे न्याय… read-more

गुरु, 13 जनवरी 2022 - 01:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Priyanka Gandhi Vadra, up election 2022, first list of candidates

Courtesy: Aajtak News

UP Election 2022

फोटो: Jansatta

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अगला मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है: ओम प्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश चुनावों से पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने जनवरी 12 को कहा कि समाजवादी पार्टी के सहयोगियों ने अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने आगे कहा कि सपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के उम्मीदवारों की सूची चरणबद्ध तरीके से जारी की जाएगी। राजभर ने कहा कि मेरी पार्टी पहले और दूसरे चरण में चुनाव नहीं लड़ेगी।

बुध, 12 जनवरी 2022 - 03:25 PM / by सपना सिन्हा

Tags: up election 2022, Akhilesh Yadav, next cm

Courtesy: Latestly News

UP Election 2022

फोटो: Zeenews

यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को झटका, तीन नेता बीजेपी में शामिल

यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के एक और समाजवादी पार्टी के दो विधायक आज भाजपा में शामिल हो गए । बेहट (सहारनपुर) से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी, सिरसागंज (फिरोजाबाद) के हरिओम यादव, सपा पूर्व विधायक डॉ धर्मपाल सिंह दिल्ली में यूपी के वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। उधर गृहमंत्री अमित शाह की यूपी भाजपा कोर ग्रुप के नेताओं के साथ भाजपा… read-more

बुध, 12 जनवरी 2022 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: up election 2022, three leaders join bjp, congress and samajwadi party

Courtesy: Latestly News

UP Board exam

फोटो: AmarUjala

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं हो सकती हैं 20 मार्च से शुरू

उत्‍तर प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं छात्रों को परीक्षा मार्च 20, 2022 से शुरू हो सकती है। यूपी बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर अभी शेड्यूल जारी किया नहीं है। माना जा रहा है कि राज्‍य में विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आने के बाद बोर्ड परीक्षा आयोजित होगी। हालांकि, कोरोना के बढ़ते मामलों पर भी प्रशासन की नज़र रहेगी। इस वर्ष 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए 55 लाख परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।

मंगल, 11 जनवरी 2022 - 05:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: UP BOARD EXAMS, up election 2022, Election Results, Board Examination

Courtesy: Aaj Tak

BJP Launch Door To Door To LED Rath

फोटो: Times Now News

योगी सरकार की उपलब्धियों को उजागर करने के लिए जनवरी 14 के बाद बीजेपी शुरू करेगी 'एलईडी रथ' अभियान

यूपी चुनाव के मद्देनज़र, भाजपा ने राज्य सरकार की उपलब्धियों को उजागर करने के लिए जनवरी 11 से राज्य में डोर-टू-डोर अभियान चलाने की योजना बनाई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, मकर संक्रांति के बाद अभियान के लिए बड़े टीवी स्क्रीन से लैस एलईडी रथों का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा, "जन विश्वास यात्रा द्वारा राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र को सरकार की उपलब्धि से अवगत कराने के बाद भाजपा मंगलवार से घर-घर जाकर प्रचार शुरू करेगी।"… read-more

मंगल, 11 जनवरी 2022 - 01:25 PM / by सपना सिन्हा

Tags: up election 2022, BJP, Launched, door to door to led rath

Courtesy: Newsnationtv