poverty

फोटो: The Guardian

अब इस राशि से कम कमाने वालों को गिना जाएगा गरीबी की श्रेणी में

वर्ल्ड बैंक के नए मानक के मुताबिक प्रतिदिन 167 रुपये (2.15 डॉलर) से कम की आय अर्जित करने वाले व्यक्ति को अत्यंत गरीब की श्रेणी में रखा जाएगा। वर्ल्ड बैंक इससे पूर्व 147 रुपये प्रतिदिन कमाने वाले व्यक्ति को गरीब मानता था। बता दें कि नये मानक को वर्ल्ड बैंक इस वर्ष के अंत तक जारी करेगा। वर्ष 2017 की कीमतों के आधार पर नई वैश्विक गरीबी रेखा का निर्धारण किया गया है।

सोम, 06 जून 2022 - 02:50 PM / by रितिका

Tags: World Bank, Below poverty Line, extreme poverty, poverty

Courtesy: Zee News

extreme poverty

फोटोः WFP

अफगानिस्तान में भूख के कारण हो सकती है लाखों बच्चों की मृत्यु: डब्ल्यूएचओ

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार इस वर्ष के अंत तक अफगानिस्तान में भूख के कारण लाखों बच्चों की मृत्यु हो सकती है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट ने बीते महीने बताया कि अफगानिस्तान में अब तक लगभग 1.9 करोड़ लोगों को गंभीर खाद्य संकट का सामना करना पड़ा है। नवंबर-दिसंबर के महीने में यहां आधी से अधिक आबादी के सामने खाद्य संकट से जूझना होगा। वहीं 32 लाख बच्चे कुपोषण के शिकार होंगे। इसमें से 10 लाख की मृत्यु हो सकती है।

रवि, 14 नवंबर 2021 - 11:35 AM / by Surbhi Shaw

Tags: Taliban, Afghanistan, children die, extreme poverty

Courtesy: newsnationtv