EVM Machine

फोटो: Aaj Tak

यूपी के लखीमपुर खीरी में अजीबोगरीब मामला, EVM में किसी ने डाला फेविक्विक

यूपी के लखीमपुर खीरी सदर विधानसभा क्षेत्र के कादीपुर सानी पोलिंग बूथ पर लगी ईवीएम मशीन में अराजक तत्वों ने फेवीक्विक डाल दिया। फेविक्विक डालने से बटनें जाम हो गयी। इस वजह से करीब डेढ़ घंटे तक मतदान बाधित रहा। बाद में शिकायत मिलने पर चुनाव आयोग ने ईवीएम बदलवाकर दोबारा मतदान शुरू कराया गया। बता दे, उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 9 जिलों की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

बुध, 23 फ़रवरी 2022 - 03:01 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: up election 2022, polling booth, Fevikwik

Courtesy: NEWS18