Ponniyin Selvan

फोटो: Readers Fusion

सामने आया पोन्नियिन सेलवन-I का फर्स्ट लुक और रिलीज डेट

बॉलिवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय, विक्रम, त्रिशा स्टारर फिल्म पोन्नियिन सेलवन का फर्स्ट लुक पोस्टर मार्च दो को जारी कर दिया गया है। मद्रास टाकीज और लाइका प्रोडक्शंस ने फिल्म का पोस्टर लॉन्च करते हुए फिल्म की रिलीज डेट भी साझा की है। फिल्म पोन्नियिन सेलवन पार्ट वन सिनेमाघरों में सितंबर 30 को दस्तक देगी। निर्देशक मणिरत्नम ने फिल्म को शानदार अंदाज में पेश किया है। फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति के… read-more

गुरु, 03 मार्च 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: Aishwarya Rai, film Release, Ponniyin selvan

Courtesy: NDTV News

Film Antim

फोटो: ZEE5

सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' कल होगी रिलीज

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर फिल्म अंतिम को नवंबर 26 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा। इस फिल्म को महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म की कहानी एक पुलिस वाले और गैंगस्टर के बीच भीषण संघर्ष पर आधारित है। गौरतलब है कि इस फिल्म के जरिए सलमान खान और आयुष शर्मा दोनों पहली बार एक साथ स्क्रीन पर दिखेंगे। इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। 

गुरु, 25 नवंबर 2021 - 06:35 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Antim, Salman Khan, film Release, Entertainment

Courtesy: India TV News

Pushpa

फोटोः IMDb

अल्लू अर्जुन की फिल्म "पुष्पा: द राइज" दिसंबर 17 को होगी रिलीज

साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म "पुष्पा: द राइज" दिसंबर 17 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना है। इस बहुभाषी फिल्म में अभिनेता फहद फासिल एक नेगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में होने वाली लाल चंदन की चोरी की घटनाओं को फिल्म में दर्शाया गया है। इस फिल्म के निर्माता नवीन यरनेनी और मैथरी मूवी मेकर्स के वाई. रविशंकर है। 

शनि, 02 अक्टूबर 2021 - 09:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: ALLU ARJUN, film Release, Pushpa The Rise

Courtesy: News Nation TV