Tomato flu

फोटो: Daily Pioneer

बच्चों में फैल रहा टोमैटो फ्लू, बढ़ रहे मामले

भारत में अब टोमैटो फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इसके मामले अधिकतर बच्चों में दिख रहे है। बच्चों में थकान, मितली, उल्टी, दस्त, बुखार, निर्जलीकरण, जोड़ों की सूजन, शरीर में दर्द औ डैसे लक्षण दिख रहे है। इस फ्लू में टमाटर के आकार पर भी फोड़ा हो जाता है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 2022 के तीन महीनों में 82 मामले दर्ज हो गए है। ये बीमारी अधिकतर पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को हो रही है।

शुक्र, 19 अगस्त 2022 - 07:20 PM / by रितिका

Tags: Tomato Flu, Kids Disease, disease, Flu

Courtesy: News 18 Hindi

Flu

फोटो: Navbharat Times

अफ्रीकन स्वाइन फ्लू का लखनऊ में खतरा, 104 सुअरों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू का खतरा पैदा हो गया है। यहां 104 सुअरों की मौत फ्लू के कारण हुई है। स्थानीय प्रशासन ने एहतियातन इनके मांस और अन्य उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए सफाई, सैनिटाइजेशन करने पर जोर दिया है। फ्लू के खतरे के बीच लखनऊ नगर निगम जागरूकता अभियान भी शुरू करेगा ताकि अधिक से अधिक लोग इस फ्लू के प्रति जागरूक हो सकें।

गुरु, 21 जुलाई 2022 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: Flu, Lucknow, Uttar Pradesh Government

Courtesy: Zee News

tomato flu in kids

फोटो: The Times of India

अब फैल रहा टोमैटो फ्लू का खतरा, देखें इसे लक्षण

केरल में अब टोमैटो फ्लू नामक वायरस के मामले देखने को मिल रहे हैं। इस दुर्लभ बीमारी से पांच से कम उम्र के बच्चे पीड़ित हैं। इस बीमारी के अबतक 80 मामले सामने आ चुके हैं। इस बीमारी से पीड़ित बच्चों के शरीर पर लाल रंग के चकत्ते और छाले पड़ते हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इसे रोका न गया तो ये तेजी से फैल सकता है।

बुध, 11 मई 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: Tomato, Flu, Kerala

Courtesy: Zee News