गणतंत्र दिवस के मौके पर लॉन्च हुआ FAU-G गेम
भारत की टेक्नोलॉजी कंपनी nCore ने जनवरी 26 गणतंत्र दिवस के मौके पर मेड इन इंडिया गेम FAU-G को लांच कर दिया है, और अब यह प्लेस्टोर पर डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध हो गया है। यह गेम यूज़र्स द्वारा फ्री में डाउनलोड किया जा सकेगा। यह गेम 460MB के साइज़ का है। यह गेम एंड्राइड 8 और उससे अपग्रेडेट वर्जन को सपोर्ट करेगा। साथ ही यह सिंगल प्लेयर गेम है लेकिन यूजर्स को कैंपेन मोड के साथ टीम डेथमैच मोड मिलेगा।
Tags: FAUG, nCore Games, gaming apps, google play store
Courtesy: Hindustan Samachar
गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद हैं 21 घातक गेमिंग एप्स
गूगल प्ले स्टोर पर कुछ 21 खतरनाक गेमिंग एप्स मौजूद हैं। साइबर सिक्योरिटी फर्म Avast ने गूगल प्ले को चेतावनी दी है कि, उनके स्टोर पर 21 घातक गेमिंग एप्स हैं। सेंसर टावर की रिपोर्ट के अनुसार इन सभी 21 गेमिंग एप्स को कम-से-कम 80 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका है। इन गेमिंग एप्स में Shoot Them, Crush Car, Rolling Scroll जैसे अन्य गेमिंग एप मौजूद हैं।
Tags: Google Playstore, gaming apps, Avast
Courtesy: JAGRAN NEWS