Death

फोटो: Patrika

यूपी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सात लोगों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर व उन्नाव जिले में पूजन सामग्री व प्रतिमा विसर्जन करने गए छह बच्चे डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई है। इसके अलावा एक युवक की मौत भी हुई है। जानकारी के मुताबिक पूजन सामग्री विसर्जित करने गए बच्चे भी नदी में गए, जिसे बाद वो तेज बहाव में बह गए। सभी बच्चों के शवों को बरामद कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

शनि, 10 सितंबर 2022 - 10:59 AM / by रितिका

Tags: Ganesh Visarjan, Uttar Pradesh, Ganesh idol, .

Courtesy: NDTV News

Ruby Asif Khan

फोटो: Dekh News

अलीगढ़ में मुस्लिम महिला ने घर में स्थापित की भगवान गणेश की मूर्ति, जारी हुआ फतवा

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मुस्लिम परिवार के खिलाफ फतवा जारी किया गया है क्योंकि महिला ने अपने घर में गणेश जी की मूर्ति स्थापित की थी। इसके बाद महिला मौलानाओं के निशाने पर आ गई है। महिला का कहना है कि वो हर हिंदू पर्व को भी मनाती है और आगे भी मनाएगी। वहीं फतवा जारी करने वालों का कहना है कि इस्लाम में सिर्फ अल्लाह की इबादत करने की अनुमति है।

रवि, 04 सितंबर 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Uttar Pradesh, Aligarh, muslim family, Ganesh idol

Courtesy: Zee News

Rubi Ashraf

फ़ोटो: News18hindi

अलीगढ़ में मुस्लिम परिवार मना रहा गणेश उत्सव, घर में की स्थापित की लंबोदर की प्रतिमा

उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के शाहजमाल स्थित एडीए कॉलोनी से भाईचारे की मिसाल पेश की गई है। दरअसल मुस्लिम समुदाय से आने वाली बीजेपी की महिला मोर्चा की जयगंज मंडल उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान ने अपने पति आसिफ खान के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा घर में स्थापित की है। इस मौके पर रूबी ने कहा कि मैं किसी जाति धर्म में कोई भेदभाव नहीं मानती हूं और सभी धर्म के त्यौहार मनाती हूं।

शुक्र, 02 सितंबर 2022 - 05:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Rubi Ashraf, Aligarh, Ganesh idol, BJP, MUSLIM

Courtesy: News18hindi