Rhino Fossils discovered in china

फ़ोटो: Times of India

जिराफ़ से बड़े हुआ करते थे गैंडे, चीनी वैज्ञानिकों ने किया दावा

चीन में गैंडों की प्रजातियों के बारे में एक खुलासा हुआ है। चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंस के वैज्ञानिकों ने बताया है कि 2.65 करोड़ साल पहले गैंडे, जिराफ से भी ज़्यादा लंबे होते थे। जिनका वज़न 21 टन के करीब होता था। ऐसे ही गैंडो के जीवाश्म चीन के वैज्ञानिकों ने खोजे हैं। एक रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि ये गैंडे बिना सींग के होते थे और ये पूरे एशिया में फैले हुये थे।

सोम, 21 जून 2021 - 04:25 PM / by अजहर फारूक

Tags: China, Rhinoceros, Giraffe, fossil

Courtesy: Dainik Bhaskar

Cruelty With Animal

फोटो: Pinterest

महिला ने जिराफ़ का शिकार कर दिल हाथ में लेकर सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

वैलेंटाइन डे के दिन Merelize Van Der Merwe नाम की महिला ने मरे हुए जिराफ का दिल अपने हाथ में थामे एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। बीते दिनों इस महिला ने दक्षिण अफ्रीका के गेम पार्क में 2000 डॉलर (1 लाख 44 हजार रुपये) के आसपास खर्च करके एक जिराफ़ का गोली मारकर शिकार किया, फिर उसका दिल अपनी हथेली पर रखकर उसने फोटो खिंचवाई है। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार अभी तक इस महिला ने 500 से ज्यादा जानवरों का शिकार किया है, जिसमें शेर, हाथी, तेंदुआ भी… read-more

गुरु, 25 फ़रवरी 2021 - 07:30 PM / by Shruti

Tags: Viral Photo, Giraffe, Animal Cruelty Act, animal activists