Poco

फ़ोटो: 91Mobile

Poco ने ग्लोबल मार्केट में पेश किया C40 स्मार्टफोन, दमदार बैटरी के साथ लैस

पोको ने ग्लोबल मार्केट में नया एंट्री लेवल डिवाइस लॉन्च किया है। कंपनी ने Poco C40 पेश किया है। हालांकि फिलहाल भारतीय बाजार में इसकी लॉन्चिंग से जुड़ी कोई सूचना सामने नहीं आई है। Poco C40 की सबसे खास बात यह है कि इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और इसकी कीमत 12 हजार रुपये से भी कम है। फोन में JLQ JR510 प्रोसेसर, 6.71 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ IP52 वाटर रेसिस्टेंट शामिल हैं।

शुक्र, 17 जून 2022 - 05:17 PM / by Pranjal Pandey

Tags: POCO, GLOBAL MARKET, Launch, C40

Courtesy: Amar ujala

human organs trafficking

फोटो: Gobal Village Space

दुनिया भर में है मानव अंगों की तस्करी का बाजार

गैर सरकारी संगठन ग्लोबल फाइनेंशियल इंटीग्रिटी के मुताबिक दुनिया में 12 हजार मानव अंगों का गैरकानूनी प्रत्यारोपण किया जाता है। मानव अंगों की तस्करी का बाजार $840  मिलियन से  $1.7 बिलियन तक है। आमतौर पर किडनी, लिवर, हार्ट, फेंफड़े और पेनक्रियाज़ का गैरकानूनी प्रत्यारोपण किया जाता है। तस्करी का बाजार $840  मिलियन से  $1.7 बिलियन तक का है। लेबनान में सीरियाई शरणार्थियों, उत्तरी अमेरिका में अफ्रीकी शरणार्थियों की तस्करी के मामले सामने आए थे।

मंगल, 07 जून 2022 - 03:50 PM / by रितिका

Tags: Human Trafficing, human organ, GLOBAL MARKET, Trafficking

Courtesy: NDTV News

RBI

फोटो: TV9 Bharatvarsh

रूपये को कमजोर होने से बचाने के लिए RBI ने विदेशी मुद्रा कोष से डाले 2 अरब डॉलर

आरबीआई ने रुपये को गिरने से बचाने के लिए 2 अरब $ अपने विदेशी मुद्रा कोष से बेचने का निर्णय किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में रूस और यूक्रेन के युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल हुआ है। इसके साथ ही वैश्विक बाजार में तनाव के कारण रुपये के विनिमय दर मे चढ़ाव उतार देखा जा रहा है। बता दें, रूस यूक्रेन युद्ध के चलते दुनियाभर के करेंसी में कमजोरी देखी जा रही है।

शुक्र, 04 मार्च 2022 - 08:56 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: RBI, Indian Rupee, Indian Currency, falling, GLOBAL MARKET

Courtesy: Aaj Tak