गोवा में हुआ 78.94% मतदान, सांखालिम में सबसे ज्यादा 89.61% मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक गोवा में फरवरी 14 को 40 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हुआ, जिसमें 78.94% मतदान हुआ। गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुणाल ने बताया राज्य में सबसे अधिक मतदान सांखालिम निर्वाचन क्षेत्र में 89.61% हुआ। वहीं बेनौलिम सीट पर मतदान 70.20 प्रतिशत हुआ जो सबसे कम था। गोवा में भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और कई अन्य पार्टियां भी चुनाव मैदान में हैं। चुनाव नतीजे मार्च 10 को आएंगे।
Tags: goa elections 2022, voting, Vidhansabha Election, BJP, Congress, AAP, TMC
Courtesy: India TV
पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर भाजपा से देंगे इस्तीफा: गोवा
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी कोर समिति के सदस्य लक्ष्मीकांत पारसेकर ने भाजपा से इस्तीफा देने का फैसला किया है। फरवरी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पूर्व ये भाजपा के लिए बड़ा झटका है। पारसेकर वर्तमान में गोवा चुनाव के लिए बीजेपी घोषणा पत्र समिति के प्रमुख है। बता दें कि पारसेकर वर्ष 2014 से वर्ष 2017 तक गोवा के मुख्यमंत्री रहे है। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद वो सीएम बने थे।
Tags: Panaji, Goa, goa elections 2022
Courtesy: ABP Live
बीजेपी ने जारी किए 34 उम्मीदवारों के नाम: गोवा
भाजपा ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए जनवरी 20 को 34 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने देवेंद्र फडणवीस के साथ घोषणा करते हुए कहा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सांकेलिम से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। पणजी के मौजूदा विधायक अतानासियो 'बाबुश' मोनसेरेट को टिकट दिया गया है। उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए, फडणवीस ने कहा, भाजपा ने स्थिरता सुनिश्चित करते हुए गोवा में… read-more
Tags: goa elections 2022, bjp releases names of candidates, Devendra Fadnavis
Courtesy: Navbharat Times