Yubari Melon

फोटो: The Independent

सोने से भी कई गुना ज्यादा महंगा बिकता है यह फल

आपने भारत मे बहुत से महंगे फल खायें होंगे। जिनकी कीमत हज़ारों रुपये भी होती है। लेकिन जापान में युबरी नाम के फल की कीमत सोने के भाव से भी कई गुना ज्यादा है। इसे 2019 में एक नीलामी के दौरान करीब 33,00,000 रुपये में बेचा गया था। यह बिल्कुल खरबूजे की तरह दिखाई देता है। इसका टेस्ट बहुत मीठा होता है और अंदर से नारंगी रंग का दिखाई देता है।

शनि, 06 नवंबर 2021 - 02:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: Japan, expensive fruit, gold, yubari

Courtesy: Zee News

RIVER

फोटो: Khas Khabar

कनाडा के डॉसन सिटी की एक नदी में भरा है ढेर सारा सोना

कनाडा के डॉसन सिटी में स्थित क्लोनडाइक नदी की तलहटी में ढेर सारा सोना भरा हुआ है। वर्ष 1896 में जॉर्ज कार्मेक, डॉसन सिटी चार्ली और स्कूकम जिम मेसन ने सोना होने की बात कबूली थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद शहर में सोना खोजने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। शहर की आबादी 1898 में रातों रात 1500 से बढ़कर 30,000 हो गई। सोने की खोज कर रहे लोग, कई दशकों से यही काम करते आ रहे हैं।

गुरु, 10 जून 2021 - 07:25 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Canada, River, gold, DOSEN CITY

Courtesy: Khas Khabar

Ministry of commerce & industry

फोटो: LinkedIn

सोने के आयात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, रिकवरी के लिए अच्छे संकेत: वाणिज्य सचिव

वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक सोने के आयात में पिछले वर्ष अप्रैल के मुकाबले बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इस वर्ष अप्रैल में 6.23 अरब $ मूल्य के सोने का आयात किया गया है। वाणिज्य सचिव अनूप वधावन ने बताया कि अर्थव्यवस्था की रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं। निर्यात के लगभग सभी सेक्टर रिकवर कर रहे हैं। वहीं जेम्स व ज्वैलरी के निर्यात में पिछले वर्ष अप्रैल के मुकाबले 160.24 फीसद का इजाफा हुआ है।

शनि, 15 मई 2021 - 04:45 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: gold, Imports, Exports, organized by the Ministry of Commerce and Industry.

Courtesy: Jagran News

Telangana treasure

फोटो: the Siasat Daily

तेलंगाना: प्लॉट की खुदाई के दौरान एक शख्स को मिला खजाना

तेलंगाना के जनगांव जिले के पेमबार्थी गांव में हैदराबाद-वारंगल राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एक शख्स को प्लाट की खुदाई के दौरान सोने से भरा हुआ मटका मिला है। खजाने की खबर सुनते ही गांव के लोग इकट्ठा हो गए और खजाने की पूजा अर्चना करने लगे। माना जा रहा है कि खजाना किसी देवी का है। खबरों के मुताबिक मटके में 1.727 किलोग्राम चांदी और 187.45 ग्राम सोने से बने झुमके, नाक की रिंग, मोती, पायल समेत अन्य चीजें शामिल हैं।

शुक्र, 09 अप्रैल 2021 - 02:59 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: khajana, Telangana, Treasure, gold

Courtesy: Ndtv Hindi News

Man Attempting Robbery

Photo: Jagran

इंदौर: ज्वैलरी शॉप के मालिक की आंखों में मिर्ची फेंककर एक शख्स ने किया चोरी का प्रयास

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक व्यक्ति ने ज्वैलरी शॉप के मालिक नवीन सिंह की आँखों में मिर्ची पाउडर फेंक दिया। जिसके बाद उसने लगभग 50 ग्राम सोने के साथ भागने की कोशिश की, जो की आसपास मौजूद स्थानिय लोगो ने नाकाम कर दी। पूरी घटना दुकान में मौजूद CCTV कैमरे रेकॉर्ड हो गई। आरोपी अभी पुलिस की हिरासत में है। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के देवास से आनंद के रूप में की गई है। 

शुक्र, 21 अगस्त 2020 - 03:23 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Theft, indore, gold

Courtesy: JAGRAN