hafiz talha

फोटो: AmarUjala

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेटा तल्हा आतंकी घोषित

केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के प्रावधानों के तहत 46 वर्षीय हाफिज तल्हा सईद नामित आतंकवादी घोषित किया है। तल्हा सईद मुंबई में 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज मोहम्मद सई का बेटा है। इस संबंध में गृहमंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। तल्हा लश्कर का नेता और आतंकी संगठन के मौलवी विंग का मुखिया है। सईद कारिंदों की भर्ती करने, धन जुटाने और हमलों की साजिश रचने में अहम भूमिका निभाता है।

शनि, 09 अप्रैल 2022 - 05:01 PM / by रितिका

Tags: Hafiz Saeed, Terrorists, terrorist, Home Ministry

Courtesy: NDTV

hafiz saeed

फोटो: Wikipedia

पाकिस्तान एंटी टेरर कोर्ट ने आतंकी हाफिज सईद को सुनाई 31 वर्षों सजा

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद पर तीन लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए पाकिस्तान की एंटी टेरर कोर्ट ने अप्रैल आठ को 31 वर्षों की जेल की सजा सुनाई है। ये सजा टेरर फंडिंग से संबंधित दो मामलों की सुनवाई के बाद सुनाई गई है। बता दें कि सईद पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित किया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद भी वर्ष 2008 में उसे आतंकवादी घोषित कर चुका है। 

शुक्र, 08 अप्रैल 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: Hafiz Saeed, Pakistan, Terrorists

Courtesy: News 18 Hindi

First custody in Pakistan bomb blast

फ़ोटो: BBC

पाकिस्तान बम धमाके में डेविड नाम के व्यक्ति की गिरफ्तारी

पाकिस्तान में हुये बम धमाके में डेविड नाम के एक शख़्स की गिरफ्तारी की गई है। बताया जा रहा है कि जिस कार से इस विस्फोट को अंजाम दिया गया था। वो इसी डेविड नाम के आदमी की कार है। डेविड को कराची जा रही फ्लाइट से उतार कर गिरफ्तार किया गया है। इस बम धमाके में 3 लोगों की जान चली गई है और 21 लोग घायल हुये हैं। पंजाब पुलिस निरीक्षक इनाम गनी ने इसे आतंकी घटना करार दिया है।

गुरु, 24 जून 2021 - 03:02 PM / by अजहर फारूक

Tags: Pakistan, Pakistan bomb blast, Hafiz Saeed, Deaths

Courtesy: TV9 Bharatvarsh