Animal Corridor In Kaziranga

फोटो: Facebook

असम के मुख्यमंत्री ने की काजीरंगा में पशु गलियारों पर चर्चा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मार्च 20 को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में प्रस्तावित पशु गलियारों पर अपने कैबिनेट सहयोगियों और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ चर्चा की। एक ट्वीट में सरमा ने कहा कि बैठक में जानवरों की सुचारू आवाजाही के लिए 'संरचनात्मक गलियारों' पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर लिखा, "काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के प्रस्तावित 9 पशु गलियारों पर… read-more

सोम, 21 मार्च 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Assam, Himanta Biswa Sarma, animal corridor in kaziranga

Courtesy: Navbharat Times

Himanta Biswa Sarma

फोटो: The Hindu Business Line

असम में अप्रैल 2022 से लागू होगी एनईपी: सीएम सरमा

असम के मुख्यमंत्री ने अप्रैल 1, 2022 से नई शिक्षा नीति लागू करने की घोषणा की। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने कहा, "राज्य सरकार 1 अप्रैल, 2022 से नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए कमर कस रही है। एनईपी के तहत, सभी हाई स्कूलों को सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अपग्रेड किया जाएगा।" उन्होंने गुवाहाटी के श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में शिक्षा विभाग के विभिन्न निदेशालयों में 767 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए। 

शनि, 21 अगस्त 2021 - 12:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Assam, Himanta Biswa Sarma, NEP

Courtesy: Jagran News

Assam CM to meet PM Modi Today

फोटो: Republic world

पीएम मोदी से आज मुलाकात करेंगे हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अगस्त नौ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में असम-मिजोरम सीमा विवाद को जल्द से जल्द सुलझाने पर चर्चा की जाएगी। इस मुलाकात के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा के साथ असम भाजपा सांसद भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले हिमंत बिस्वा सरमा असम-मिजोरम सीमा विवाद पर समाधान को लेकर अगस्त आठ को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर चुके हैं। 

सोम, 09 अगस्त 2021 - 12:15 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Himanta Biswa Sarma, PM Narendra Modi, Assam-Mizoram border, politics

Courtesy: Abp News

NLFB Miltants Surrender

फोटो: The Hindu

असम: एनएलएफबी के सभी उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण

बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) में सक्रिय उग्रवादी संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनएलएफबी) ने जुलाई 22 को आत्मसमर्पण कर दिया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और उनकी घर वापसी का स्वागत किया। उनके कहा कि यह जनता की असम सरकार की नीतियों में भरोसे का नतीजा है। इससे पहले असम के उदलगुड़ी जिले में पुलिस ने एनएलएफबी के जिला कमांडर को ढेर किया था। 

शुक्र, 23 जुलाई 2021 - 01:55 PM / by अमन शुक्ला

Tags: NLFB, Assam, Himanta Biswa Sarma, National

Courtesy: Amar Ujala News

Himanta Biswa Sarma

फोटो: Indian Express

असम विधानसभा में पेश हुआ मवेशी संरक्षण बिल 2021

असम विधानसभा में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा द्वारा जुलाई 12 को मवेशी संरक्षण बिल 2021 पेश किया गया। इस बिल के तहत मवेशियों के वध, उपभोग और परिवहन को विनियमित किया जाएगा। इस बिल का उद्देश्य बीफ ना खाने वाले समुदायों के निवास स्थान और मंदिर के पांच किलोमीटर क्षेत्र में बीफ को प्रतिबंधित करना है। इस कानून के तहत सभी अपराध गैरजमानती और संज्ञेय होंगे,और दोषी को कम से कम तीन साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

मंगल, 13 जुलाई 2021 - 11:00 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Assam, Himanta Biswa Sarma, National, Assam CM

Courtesy: Amar Ujala News

Himanta Viswa Sarma

फोटो: Indian Express

हिंदू या मुस्लिम; महिलाओं से झूठ बोलना जिहाद है: असम सीएम

एक विवादित टिप्पणी करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जुलाई 10 को कहा है कि अगर एक हिंदू लड़का हिंदू लड़की से झूठ बोलता है, तो यह जिहाद है और हम इसके खिलाफ कानून लाएंगे। शर्मा ने कहा, ''सरकार किसी भी महिला के साथ धोखा नहीं करेगी, चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम।'' शर्मा के अनुसार, हम में से अधिकांश जैसे ईसाई या मुसलमान हिंदुओं के वंशज हैं।

रवि, 11 जुलाई 2021 - 11:45 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Himanta Biswa Sarma, Love Jihad, hindu GIRL

Courtesy: Jagran News