Piyush Goyal

फोटो: Deccan Herald

निर्यात में ऐतिहासिक ऊंचाई हासिल करने की राह पर भारत : पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नवंबर 15 को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में हर क्षेत्र में उछाल देखा जा रहा है और देश वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात में ऐतिहासिक ऊंचाई हासिल करने की राह पर है। गोयल ने कहा कि भारत मार्च में समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में 400 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापारिक निर्यात हासिल करने पर अग्रसर है। पीयूष गोयल ने कहा कि "भारत दुनिया का उद्योग और सेवा केंद्र बन सकता है।"

सोम, 15 नवंबर 2021 - 11:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Piyush Goyal, historic highs, Exports

Courtesy: Republic World