visa expired

फोटो: Oyster HR

गैरकानूनी तरीके से भारत में रह रहे थे 15 चीनी नागरिक, वीजा खत्म होने के बाद भी नहीं छोड़ा देश

भारतीय वीजा खत्म होने के बाद भी गैरकानूनी तरीके से भारत में रहने वाले 15 चीनी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस चीन भेजा जा रहा है। ये सभी नागरिक नोएडा से पकड़े गए है। जानकारी के मुताबिक सभी का मेडिकल चेकअप किया जाएगा, जिसके बाद ये डिटेंशन सेंटर भेजे जाएंगे। हालांकि अबतक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि इन लोगों को कबतक इनके देश रवाना किया जाएगा। बता दें कि सभी का वीजा वर्ष 2020 में खत्म हुआ था।

मंगल, 23 अगस्त 2022 - 09:41 AM / by रितिका

Tags: China, Illegal Immigration, Visa Expired

Courtesy: AajTak News