Share Market

फोटो: Aaj Tak

रूसी हमलों से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 1700 अंक की बड़ी गिरावट, निफ्टी 15793 के नीचे

रूस-यूक्रेन जंग के बीच कमजोर ग्लोबल संकेतों से घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मार्च 7 को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 53000 के नीचे आकर 1700 अंक टूटकर 52640 के स्तर पर था। निफ्टी 450 अंकों की गिरावट के साथ 15793 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निवेशकों को बाजार में ब्लडबाथ आने के कारण 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा कमजोरी बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में देखने मिल रही है।

सोम, 07 मार्च 2022 - 04:45 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Indian share market, Sensex, Nifty, Stock market

Courtesy: India TV

Share Market Crashed

फ़ोटो: GLIBS

शेयर बाजार में कोहराम, निवेशकों को एक दिन में 13.44 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

रूस के यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई के ऐलान से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स  सेंसेक्स 2700 अंक या 4.72 फीसदी लुढ़ककर 54529 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह, निफ्टी 815 अंक या 4.78 फीसदी टूटकर 16247 अंक के स्तर पर ठहरा। इस गिरावट की वजह से सिर्फ एक दिन के कारोबार में निवेशकों को 13.4 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

शुक्र, 25 फ़रवरी 2022 - 08:56 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Indian share market, BSE SENSEX, Nifty, closing bell

Courtesy: Dainik Bhaskar

IPO

फोटो: Economic Times

शेयर बाजार में हलचल, नवंबर 15 को तीन कंपनियां होगी लिस्टेड

शेयर बाजार में अगले हफ्ते कुल चार IPO लिस्टेड होगे, जिनमें पॉलिसी बाज़ार,sjs एंटरप्राइजेज और सिगाची इंडस्ट्री नवंबर 15 सोमवार को, तो पेटीएम नवंबर 18 को लिस्ट होगी। पॉलिसी बाजार का शेयर ग्रे मार्केट में 1040-1050 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। वहीं सिगाची का शेयर ग्रे मार्केट में 383-393 के बीच ट्रेड कर रहा है। sjs एंटरप्राइजेज के शेयर का ग्रे मार्केट प्रीमियम 582 है, जो इश्यू प्राइस से 40 रुपए या 7.4% अधिक पर ट्रेड कर रहा है। 

रवि, 14 नवंबर 2021 - 06:20 PM / by अमित व्यास

Tags: IPO, Indian share market, BSE SENSEX, NSE sensex

Courtesy: Money Control