यूक्रेन से लगभग 240 भारतीयों के साथ दिल्ली में उतरा एयर इंडिया का विमान
यूक्रेन से 240 से अधिक यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान फरवरी 22 की रात 11:40 बजे के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा। यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीयों को वापस लाने के लिए एयरलाइन ने बोइंग 787 विमान का संचालन किया था। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने ट्वीट किया कि, यूक्रेन से लौटने वाले भारतीयों की मदद के लिए आने वाले दिनों में और अधिक उड़ानें परिचालित की जाएंगी।
Tags: air india plane, indians onboard from ukraine, lands delhi airport
Courtesy: NDTV Hindi