Air India

फोटो: Jansatta

अब 65 वर्ष की उम्र तक प्लेन उड़ा सकेंगे एयर इंडिया के पायलट

एयर इंडिया में अब पायलट 65 वर्ष की उम्र तक फ्लाइट उड़ा सकेंगे। वर्तमान में एयर इंडिया में पायलट 58 वर्ष में रिटायर हो जाते है। एयर लाइन अपने फ्लीट एक्सपेंशन पर काम कर रही है। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन सभी पायलट्स को 65 वर्ष तक उड़ान भरने की अनुमति देता है। कंपनी 200 से अधिक विमान भी खरीदने की तैयारी में है, जिसके लिहाज से ये फैसला लाभकारी होगा। 

मंगल, 02 अगस्त 2022 - 05:15 PM / by रितिका

Tags: Tata Group, Air India, Pilots, air india plane

Courtesy: news 18

Air India

फोटो: Reuters

अब टाटा करेगी एयर इंडिया का विस्तार: रिपोर्ट्स

टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयर इंडिया का अब आने वाले वर्षों में विस्तार किया जाएगा। हाल ही में एयर इंडिया ने पायलटों से ए350 में प्रशिक्षण लेने के संबंध में भी जानकारी मांगी है। माना जा रहा है कि एयर इंडिया ए350 के अलावा नए एयर प्लेन शामिल करे। इसमें एयर बस और बोइंग से संकीर्ष और चौड़े शरीर का मिश्रण वाले प्लेन होंगे। माना जा रहा है कि चार-पांच वर्षों में 200 से अधिक विमान जोड़े जा सकते हैं।

मंगल, 21 जून 2022 - 12:15 PM / by रितिका

Tags: TATA Motors, Tata Group, Air India, air india plane

Courtesy: ABP Live

Smoking ban

फोटो: 100 Knots

एयर इंडिया के कर्मचारी अब नहीं कर सकेंगे वर्कप्लेस पर स्मोकिंग

एयर इंडिया ने वर्कप्लेस पर कर्मचारियों के स्मोकिंग या नशा करने पर प्रतिबंध लगाया है। एयरलाइन के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी सुरेश दत्त त्रिपाठी ने बताया कि इस आदेश का पालन ना करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन भी लिया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि अब वर्कप्लेस पर स्मोकिंग या नशीले पदार्थ का सेवन प्रतिबंधित किया जाता है। ये कर्मचारियों को स्वस्थ और सुरक्षित वर्क प्लेस एनवायरमेंट देने के कारण किया गया है।

शुक्र, 20 मई 2022 - 05:45 PM / by रितिका

Tags: Air India, air india plane, employees, Smoking

Courtesy: Zee News

Air India Plane Carrying About 240 Indians From Ukraine

फोटो: India TV News

यूक्रेन से लगभग 240 भारतीयों के साथ दिल्ली में उतरा एयर इंडिया का विमान

यूक्रेन से 240 से अधिक यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान फरवरी 22 की रात 11:40 बजे के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा। यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीयों को वापस लाने के लिए एयरलाइन ने बोइंग 787 विमान का संचालन किया था। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने ट्वीट किया कि, यूक्रेन से लौटने वाले भारतीयों की मदद के लिए आने वाले दिनों में और अधिक उड़ानें परिचालित की जाएंगी। 

बुध, 23 फ़रवरी 2022 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: air india plane, indians onboard from ukraine, lands delhi airport

Courtesy: NDTV Hindi