Ramnath Kovind

फोटो: Economic Times

राष्ट्रपति भारतीय नौसेना विमानन को सौंपेंगे 'राष्ट्रपति का ध्वज'

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सितंबर छह को गोवा में भारतीय नौसेना के जहाज हंस में होने वाली औपचारिक परेड में भारतीय नौसेना के विमानन प्रभाग को राष्ट्रपति का ध्वज प्रदान करेंगे। राष्ट्रपति का ध्वज राष्ट्र के लिए असाधारण सेवा के सम्मान में सैन्य इकाई को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। इस अवसर पर स्पेशल डे कवर भी भारतीय डाक द्वारा जारी किया जाएगा। परेड में गोवा के राज्यपाल व मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री, नौसेना प्रमुख उपस्थित हो सकते हैं।

बुध, 01 सितंबर 2021 - 05:40 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: President of India, Indian Navy, INS Hansa, National

Courtesy: Univarta.com