Geeta

Photo: Bidspirit

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में 55 हज़ार स्कूली छात्र करेंगे गीता के श्लोकों का पाठ

इस वर्ष हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में 55 हज़ार स्कूली छात्र एक साथ भगवत गीता के 19 श्लोकों का पाठ करेंगे। यह महोत्सव दिसंबर 17 से दिसंबर 25 तक आयोजित किया जायेगा जिसमें कुरुक्षेत्र के नौ हज़ार छात्र और राज्य के अन्य 21 जिलों से बाकि छात्र हिस्सा लेंगे। कोरोना महामारी के चलते महोत्सव में गीता के श्लोकों का पाठ दिसंबर 25 को दोपहर 12 बजे ऑनलाइन माध्यम से किया जायेगा।

शनि, 12 दिसम्बर 2020 - 10:15 AM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Gita, International gita mahotsav 2020, Gita Mahotsav

Courtesy: AMAR UJALA