अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में 55 हज़ार स्कूली छात्र करेंगे गीता के श्लोकों का पाठ
इस वर्ष हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में 55 हज़ार स्कूली छात्र एक साथ भगवत गीता के 19 श्लोकों का पाठ करेंगे। यह महोत्सव दिसंबर 17 से दिसंबर 25 तक आयोजित किया जायेगा जिसमें कुरुक्षेत्र के नौ हज़ार छात्र और राज्य के अन्य 21 जिलों से बाकि छात्र हिस्सा लेंगे। कोरोना महामारी के चलते महोत्सव में गीता के श्लोकों का पाठ दिसंबर 25 को दोपहर 12 बजे ऑनलाइन माध्यम से किया जायेगा।